बैंगलोर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

देश मना रहा है महिला दिवस, बेंगलुरु में बढ़े रेप और दहेज के मामले

एक ओर दुनिया महिला दिवस मना रही है, बेंगलुरु में रेप और दहेज के मामले में बढ़ोत्तरी हो रही है।

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

बेंगलुरु। एक ओर दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है, दूसरी हमारे अपने मुल्क में दहेज की वजह से हत्याओं में काफी इजाफा हो रहा है।

बात कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की करें तो यहां साल 2016 में महिलाओं के खिलाफ अपराध में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक 2,346 मामलों में 2,170 मामले सही पाए गए।

Women's day: Dip cases of rape in Bengaluru, dowry is worse. एक ओर दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है, दूसरी हमारे अपने मुल्क में दहेज की वजह से हत्याओं में काफी इजाफा हो रहा है।

इतना ही नहीं 2016 में 94 रेप के मामले दर्ज हुए जो 2015 में 114 था। वहीं छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना के कारण मौत और दहेज के प्रावधानों के तहत दर्ज हुए मामले लाल 2015 के मुकाबले बढ़ें हैं।

पुलिस रिकॉर्ड्स के अनुसार बेंगलुरु में साल 2016 में छेड़छाड़ के 714 मामले दर्ज कराए गए थे। वहीं दहेज के कारण हुई मौतों के 57 मामले दर्ज कराए गए थे। साल 2015 में दहेज के लिए प्रताड़ना के कारण 62 लोगों की मौत हुई थी।

साथ ही 727 मामले दहेज निषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किए गए थे, इसी अधिनियम के तहत साल 2015 में 714 मामले दर्ज किए गए थे।

पुलिस रिकॉर्ड्स की मानें तो साल 2017 के जनवरी के आखिर तक महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के 208 मामले दर्ज कराए गए थे। इन 208 में 86 मामले छेड़छाड़ और 10 मामले रेप के थे।

ये भी पढ़ें: लंदन की मेम को हुआ बिहारी छोरे से प्यार, फारबिसगंज में शादी

English summary
Women's day: Dip cases of rape in Bengaluru, dowry is worse
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X