CM ममता बनर्जी ने PM मोदी से कहा, 'पश्चिम बंगाल में नियंत्रण में है कोरोना की स्थिति'

नई दिल्ली। देश के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से PM मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस मीटिंग में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हुई। एक अधिकारी के मुताबिक सीएम ममता ने PM मोदी से चर्चा में बताया है कि बंगाल में महामारी की स्थिति को नियंत्रण में है और महामारी से राज्य अच्छी तरह से निपट रहा है। इस दौरान सीएम ममता ने प्रधानमंत्री से महामारी की स्थिति से निपटने के लिए धन मुहैया कराने और बकाया जीएसटी मुआवजे जारी करने का आग्रह भी किया।

Recommended Video

    Coronavirus India: PM Modi ने मुख्यमंत्रियों संग की बैठक, इन बातों पर हुई चर्चा | वनइंडिया हिंदी
    modi

    अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पीएम को जानकारी दी गई कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं साझा करने, त्योहारी सीजन खत्म होने और ट्रेन सेवा शुरू होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी याद दिलाया है कि राज्य ने महामारी से निपटने के लिए पहले ही 4000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए हैं, लेकिन मदद के रूप में राज्य को 200 करोड़ रुपए से कम भेजा गया है।

    mamta

    अधिकारी ने बताया कि बातचीत के दौारन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वैक्सीन और उसके वितरण के लिए पीएम को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। मालूम हो, पश्चिम बंगाल में अकेले 23 नवंबर को 3,500 से अधिक नए मामलों आए थे और सोमवार तक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 459,000 पहुंच गई है, जबकि अब तक प्रदेश में कोरोना से 8,072 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+