CAA: दिल्ली में फिर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, मंडी हाउस में धारा 144 लागू
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है। राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस में मंगलवार को कुछ प्रदर्शनकारी सीएए के खिलाफ विरोध मार्च करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए मंडी हाउस इलाके में धारा 144 लागू कर दी है लेकिन प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे जुटना शुरू हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएए के विरोध में लोग मंडी हाउस से बाराखंबा तक मार्च निकाल रहे हैं।

संसद मार्ग बंद
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि संसद मार्ग को सुरक्षा के मद्दे नजर बंद कर दिया गया है, ट्रैफिक से बचने के लिए इस रास्ते से परहेज करें। गौरतलब है कि दिल्ली में स्वराज इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि वरोध प्रदर्शन को देखते हुए इस मार्ग पर गाड़ी लेकर ना जाएं।
Recommended Video

स्वराज इंडिया ने बुलाया मार्च
मंगलवार को स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के मंडी हाउस इलाके से लेकर बाराखंबा तक मार्च बुलाया है। इससे पहले प्रदर्शनकारी इकट्ठा हों दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस में धारा 144 लगा दिया है। वहीं पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले सप्ताह जामिया और सीलमपुर इलाके में सीएए के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।
Delhi: Protesters gather at Mandi House to protest against #CitizenshipAmendmentAct. Section 144 has been imposed in the area. pic.twitter.com/ZDVZtIxwiJ
— ANI (@ANI) December 24, 2019
प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं कई संगठन
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी मंडी हाउस की तरफ बढ़ रहे हैं, पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात है। किसी हिंसा से बचने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किया हुआ है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को हो रहे प्रदर्शन में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अलावा कई अन्य संगठन भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस में मंडी हाउस इलाके में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने कहा था कि वहां से किसी को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ हिंसा के मद्दे नजर दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया था, दिल्ली पुलिस ने 19 दिसंबर को इस दिशा में आदेश दिया था। पुलिस के इस आदेश को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसे न्यायालय ने मंगलवार को खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: CAA Protest: पुलिस ने पहली बार कबूला, उसकी ओर से चलाई गई गोली से मरा बिजनौर का सुलेमान
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications