अपने चार साथियों की हत्या करने वाले CISF जवान को लेकर खुलासा- मानसिक बीमारी से था परेशान
साल 2013 में उसने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था और अपनी सर्विस राइफल के बट से उसका सिर फोड़ दिया था। उसने कार के ड्राइवर को भी मारने की कोशिश की थी।
नई दिल्ली। अपने चार साथियों पर गोली चलाकर उनकी हत्या करने वाले सीआईएसएफ जवान बलबीर सिंह के बारे में उसके परिवार ने पहले ही अधिकारियों को सूचना दे रखी थी कि वह मानसिक तौर पर बीमार है। बिहार के औरंगाबाद जिले में अपने साथियों पर गोली बरसाने वाले वाले जवान ने कुछ समय मनोचिकित्सक को भी दिखाया था। बलबीर सिंह की मां ने कहा कि इस बारे में सबको पता था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके दोस्तों और पड़ोसियों को भी इस बात की जानकारी थी कि वह कभी भी भड़क जाता है और कुछ भी कर बैठता है। यह खुलासा होने से सीआईएसएफ पर सवाल उठने लगे हैं।

सर्विस राइफल से फोड़ा था पत्नी का सिर
एक रिश्तेदार ने बताया कि बलबीर की मानसिक हालत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि साल 2011 में उसने उस कार के ड्राइवर को मारने की कोशिश की थी जिसमें वह सफर कर रहा था। बोकारो में हुई इस घटना के समय उसकी दूसरी पोस्टिंग थी। उन्होंने बताया कि बलबीर ने ड्राइवर का गला दबा रखा था। उसके साथ में उसके बड़े भाई भी थे, जिन्होंने आखिर में उसके कान में जोर से काटा तब जाकर बलबीर ने ड्राइवर को छोड़ा था। इसके बाद साल 2013 में उसने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था और अपनी सर्विस राइफल के बट से उसका सिर फोड़ दिया था। READ ALSO: BSF जवान तेज बहादुर का नया ऑडियो सामने आया
एक बार दी गई थी सजा
बलबीर सिंह की मां सरोज देवी ने बताया कि साल 2008 में उसने सीआईएसएफ ज्वाइन किया था। साल 2010 में के आसपास उसे यह समस्या शुरू हुई। उन्होंने कहा, 'वो बीमार था। मेरे बेचे शेर सिंह ने बलबीर की यूनिट को इसकी जानकारी दी थी और सलाह दी थी कि उसे खतरनाक हथियार न दिए जाएं तो ही बेहतर होगा। उन्हें उसकी बात सुननी चाहिए थी। अगर तभी मान गए होते तो ये घटना नहीं होती।' उसके भाई विनोद ने कहा कि वह सीनियर अधिकारियों के पास भी गया था और उन्हें इस बारे में जानकारी दी थी। उसने इलाज के लिए उसे छुट्टी देने की भी अपील की थी लेकिन किसी ने नहीं सुना। सीआईएसएफ के पीआरओ मंजीत सिंह ने कहा कि उनके पास बलबीर की बीमारी का कोई रिकॉर्ड नहीं है और न ही वह कभी सीआईएसएफ हॉस्पिटल में इलाज के लिए गया। हालांकि उन्होंने यह बताया कि बलबीर को साल 2010 में छुट्टियों के दौरान देर से वापस आने के लिए सजा दी गई थी। उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि बलबीर के परिवार ने सीआईएसएफ को उसकी बीमारी की जानकारी दी थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications