चीनी सेना ने भारतीय जवानों को नहीं पकड़ा, आर्मी ने खबरों का किया खंडन
नई दिल्ली- सेना ने रविवार को उन खबरों का जोरदार खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि लद्दाख में चीनी सेना ने भारतीय जवानों को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया था। सेना ने कहा है कि इस तरह की निराधार खबरों से राष्ट्रहित को नुकसान पहुंचता है। बता दें कि पिछले दिनों सीमा पर चीनी और भारतीय जवानों के बीच थोड़ी आपसी तकरार हुई थी, जिसे बाद में थल सेना प्रमुख ने मामूली घटना बताया था। लेकिन, एक मीडिया रिपोर्ट में बाद में दावा किया गया कि उस दौरान हमारे जवानों को चीन ने बंदी भी बनाया था।
Recommended Video

भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि 'सीमा पर किसी भी भारतीय जवान को हिरासत में नहीं लिया गया है। हम इसका पूरी तरह खंडन करते हैं। जब मीडिया इस तरह की निराधार खबरें छापता है तो इससे सिर्फ राष्ट्रहित को नुकसान होता है।' भारतीय सेना का यह बयान लद्दाख में चीनी सीमा पर बढ़ी हुई सैन्य गतिविधियों के बीच में आया है। भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन के लगातार आक्रामक बर्ताव को देखते हुए चीन के साथ जिन जगहों पर सीमा विवाद है, वहां के 5 से 6 ऊंचे इलाकों में अतिरिक्त जवानों को भेजा है, ताकि फ्रंटलाइन की मजबूती बरकरार रहे।
इससे पहले खबरें आई थीं कि चीन ने पिछले हफ्ते आर्मी और आईटीबीपी के कुछ जवानों को हिरासत में ले लिया था। खबरें थीं कि पिछले हफ्ते दोनों सेनाओं के बीच हाथापाई की घटना के बाद चीन ने उन्हें बंदी बना लिया था, लेकिन बाद में उन जवानों को छोड़ दिया था। खबरों में कहा गया था कि सेना ने इस बात की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है। मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक दावा किया गा था कि चीनी सैनिकों ने आईटीबीपी के जवानों से हथियार भी छीन लिए थे। हालांकि, बाद में हथियार भी वापस कर दिए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र के काफी अंदर घुस आए थे और पैंगोंग झील में मोटर बोटों से गश्त भी करना शुरू कर दिया था। बता दें कि हाथापाई की घटना पैंगोंग झील के पास हुई थी, जिसमें दोनों देशों के सैनिक उलझे जरूर थे लेकिन, बाद में सेना प्रमुख की ओर से उसे मामूली घटना बताया गया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications