30 जून की आधी रात को पैदा हुआ बच्चा, नाम रखा GST

जयपुर। जहां 30 जून की आधी रात को एक ओर संसद के केन्द्रीय हॉल में जीएसटी लॉन्च हुआ, वहीं दूसरी ओर राजस्थान में एक बच्चे का जन्म हुआ। यूं तो उस रात भी देश भर में कई बच्चों का जन्म हुआ होगा, लेकिन यह बच्चा उन सभी में खास है। दरअसल, यह बच्चा खास इसलिए है क्योंकि बच्चे की मां ने इसका नाम 'जीएसटी' रखने का फैसला किया है।

30 जून की आधी रात को पैदा हुआ बच्चा, नाम रखा GST

इस बच्चे का जन्म 30 जून की आधी रात को 12.02 बजे राजस्थान के ब्यावर में हुआ। बच्चे की मां ने इस मौके पर अपने बच्चे के साथ एक सेल्फी ली। मां की बच्चे के साथ सेल्फी लेती यह तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर तस्वीर में सेल्फी ले रही मां बेहद खुश नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर वह बच्चा, जिसका नाम जीएसटी रखा गया है, वह अपनी मां की गोद में चैन की नींद सो रहा है।

आपको बता दें कि 30 जून की आधी रात से यानी 1 जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो चुका है। जीएसटी लागू होने के बाद अब केन्द्र और राज्य के स्तर पर लगने वाले कुल 1 टैक्स खत्म हो गए हैं और उन सबकी जगह अब जीएसटी ने ले ली है। वहीं दूसरी ओर, 23 अलग-अलग तरह से सेस भी जीएसटी के आने के बाद खत्म हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+