Chandranath Rath Murder: 'कल दो बजे तक तो हम साथ ही थे',कहकर रो पड़ा चंद्रनाथ का भाई, कलेजा चीर देगा ये Video
Chandranath Rath Murder: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांचकर्ताओं को शक है कि यह एक सोची-समझी साज़िश के तहत की गई हत्या थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमले के दौरान करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि यह संख्या ज़्यादा भी हो सकती है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस अभी तीन स्थानीय हिस्ट्री-शीटरों से पूछताछ कर रही है, लेकिन मुख्य हमलावर अभी भी फरार हैं। इस घटना ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुस्सा है तो वहीं इस बीच चंद्रनाथ रथ के छोटे भाई देव रथ का एक रोते हुए वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद किसी का भी कलेजा फट जाएगा।

देव ने वीडियो में रोती आंखों और भरे गले से कहा कि 'कल वह हमारे साथ बैठे थे और हमसे बात भी की थी, दोपहर 2 बजे के बाद वह कोलकाता के लिए निकल गए, हम सोच भी नहीं सकते थे कि अब हम उन्हें कभी भी देख नहीं पाएंगे, उनकी या हमारी किसी से भी दुश्मनी नहीं थी, जिस किसी ने भी यह साज़िश रची है, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए, मेरा भाई ही नहीं मेरा आज सबकुछ चला गया।'
'हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी की थी'
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराध का तरीका यह बताता है कि इसके पीछे काफ़ी बड़ी योजना थी। जांचकर्ताओं का मानना है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी की थी और भागने का रास्ता भी तय कर लिया था।
शुरुआती जांच से पता चलता है कि रथ की स्कॉर्पियो का पीछा दो गाड़ियां कर रही थीं, एक सिल्वर कलर की सैंट्रो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर WB74AX2270) और एक मोटरसाइकिल। किसी ने उनकी कार का पीछा किया और जब कार धीमी हुई, तो उसने गोली चला दी।
रथ की गाड़ी के ड्राइवर को भी चोट लगेगी
रथ की गाड़ी के ड्राइवर को भी गोलीबारी में चोटें आई हैं और उसका इलाज कोलकाता के SSKM अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं और उन्हें शक है कि हमलावरों ने किसी छोटे हथियार, संभवतः ऑस्ट्रिया में बनी 'ग्लॉक' पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। हालांकि हमले में इस्तेमाल हुए सटीक हथियार का पता फोरेंसिक जांच के बाद ही चल पाएगा।
'यह बहुत ही दुखद स्थिति है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए'
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की हत्या पर BJP नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद स्थिति है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। हम बंगाल में किसी भी तरह की हिंसा नहीं चाहते, लेकिन गुंडों के इस गिरोह को रोकने में समय लगेगा। सभी को सतर्क रहना चाहिए और प्रशासन को भी चौकस रहना होगा। हम किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे।'
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Chandranath's brother Dev Kumar says, "Yesterday he was sitting with us and had spoken to us. After 2 PM, he left for Kolkata. He had no enmity with anyone..." pic.twitter.com/kfkZrUq9dJ
— ANI (@ANI) May 7, 2026














Click it and Unblock the Notifications