Bihar: सम्राट की टीम में शामिल हुए 32 मंत्री, शपथ से पहले निशांत कुमार ने पिता नीतीश से लिया आशीर्वाद

Bihar Cabinet List: बिहार की सियासी फिजां पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज सूबे की राजनीति का एक नया और ऐतिहासिक अध्याय शुरू होने गया है। गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित हुए एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 नेता मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं।

यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि बिहार को अपने इतिहास का पहला पूर्ण भाजपा (BJP) नेतृत्व वाला मंत्रिमंडल मिलने जा रहा है। 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए (NDA) को मिली 243 में से 202 सीटों की प्रचंड जीत के बाद, अब शासन की कमान पूरी तरह नई टीम के हाथों में होगी। बैठकों का दौर बुधवार देर रात तक चला, जिसमें खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शामिल होकर नामों पर अंतिम मुहर लगाई।

Bihar Cabinet List

कैबिनेट की लिस्ट में 'निशांत' का नाम सबसे बड़ा उलटफेर

इस नई कैबिनेट में सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार (Nishant Kumar) की हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Former CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत ने महज कुछ हफ्ते पहले ही JDU की सदस्यता ली थी। राजनीति के गलियारों में चर्चा थी कि पिता के राज्यसभा जाने के बाद निशांत संगठन में काम करेंगे, लेकिन उन्हें सीधे मंत्री बनाकर पार्टी ने सबको चौंका दिया है। इतनी कम उम्र और इतने कम समय में कैबिनेट तक पहुंचना बिहार की राजनीति में एक दुर्लभ घटना मानी जा रही है।

कैबिनेट विस्तार और ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार अपनी पिता नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। निशांत और नीतीश कुमार की फोटो सामने आई है। निशांत पापा के पैर छूते और गले मिलते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि मंत्री पद की शपथ से पहले निशांत पापा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

Nitish Kumar Nishant Kumar

BJP: बड़े भाई की भूमिका में 15 चेहरे

गठबंधन में सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी भाजपा ने अपने कोटे में 15 मंत्री पद रखे हैं। पार्टी ने अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

  • प्रमुख नाम: विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा और राम कृपाल यादव जैसे दिग्गजों की वापसी हुई है।
  • सामाजिक समीकरण: रमा निषाद को शामिल कर महिला और पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधित्व को साधा गया है।

बीजेपी की लिस्ट में राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह हैं।

JDU: अनुभव और युवा जोश का मेल

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को मंत्रिमंडल में 13 सीटें मिली हैं। पार्टी ने अपने पुराने वफादारों के साथ-साथ महिला चेहरों पर भी भरोसा जताया है।

  • अनुभवी नेता: श्रवण कुमार, अशोक चौधरी और जमा खान अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं।
  • महिला शक्ति: लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता और शीला मंडल को टीम में शामिल किया गया है।

पूरी लिस्ट: निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी।

सहयोगी दलों का सम्मान

NDA ने अपने छोटे घटक दलों को भी तवज्जो दी है ताकि गठबंधन की मजबूती बनी रहे:

  1. LJP (लोजपा): संजय पासवान और संजय सिंह।
  2. HAM (हम): संतोष सुमन।
  3. RLM: दीपक प्रकाश।

आंकड़ों में नई सरकार का स्वरूप

पार्टी मंत्रियों की संख्या
BJP 14
JDU 13
LJP 02
HAM 01
RLM 01
कुल 31

नीतीश के दौर के बाद 'सम्राट' का शासन

बिहार में पिछले दो दशकों से सत्ता का केंद्र रहे नीतीश कुमार के युग के बाद अब सम्राट चौधरी का दौर शुरू हुआ है। यह पहली बार है जब भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहा है और उसके पास पूर्ण बहुमत का मजबूत जनादेश है। आधी रात को हुए फोन कॉल्स और सुबह हुई घोषणाओं ने यह साफ कर दिया है कि यह सरकार 'मिशन मोड' में काम करने के लिए तैयार है। जनता की भारी उम्मीदों के बीच अब इस नई टीम के सामने विकास की गति को दोगुना करने की बड़ी चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सम्राट सरकार में नए चेहरों की एंट्री, 7 मई को शपथ लेंगे कितने नए मंत्री?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+