Chandranath Rath: 'मेरे बेटे को तड़पा-तड़पा कर मारा', मां की चीख सुन कांप उठा बंगाल, कहा-कोख सूनी हो गई

Chandranath Rath: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद शुरू हुई राजनीतिक हलचल ने अब हिंसा का रूप धारण कर लिया है, बुधवार रात को 41 साल के चंद्रनाथ रथ की सरेआम निर्मम हत्या कर दी गई, उससे पूरे बंगाल को झकझोरकर रख दिया है। आपको बता दें कि चंद्रनाथ रथ दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) थे और उनके काफी करीब भी थे। अपने जवान बेटे को खोने के बाद उनकी मां हासिरानी रथ का रो-रोककर बुरा हाल है।

आंसू हैं कि थमने का नाम नहीं ले रहे, उन्होंने रोते हुए मीडिया के सामने कहा कि 'मैं चाहती हूं कि दोषियों को सज़ा मिले। मैं एक मां हूं, मैं नहीं चाहती कि उन्हें फांसी दी जाए। मैं उनके लिए आजीवन कारावास चाहती हूं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि BJP सत्ता में आई। हमारे प्रदेश अध्यक्ष और नेता बार-बार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे हैं।'

Chandranath Rath

'लेकिन सत्ताधारी पार्टी के जो लोग तरह-तरह की भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे थे, जो कह रहे थे कि 4 तारीख के बाद दिल्ली के 'बाप' भी हमें नहीं बचा पाएंगे, तो 4 तारीख के बाद उन्होंने वही कर दिखाया। अगर मेरे बेटे की मौत किसी दुर्घटना में हुई होती, तो मुझे इतना दुख नहीं होता। जिस तरह से बदमाशों ने मेरे बेटे को तड़पा-तड़पाकर मारा, ये सब तृणमूल की रची हुई कहानियां हैं। जब से सुवेंदु बाबू ने ममता बनर्जी को हराया है, मेरे परिवार को ऐसे खतरे का सामना करना पड़ रहा है।'

चंद्ररथ की हत्या से उबला बंगाल, लोगों ने की न्याय की मांग

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।चंद्ररथ की हत्या ने सिर्फ एक परिवार नहीं तोड़ा, बल्कि बंगाल की सियासत को भी गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर दुख जता रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

CCTV फुटेज की अभी जांच की जा रही है: अग्निमित्रा पॉल

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "यह शायद भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का नतीजा है... CCTV फुटेज की अभी जांच की जा रही है... चंद्र एक भरोसेमंद व्यक्ति थे; वे नेता प्रतिपक्ष के दफ़्तर के सभी कामकाज देखते थे, हमारे विधायकों के लिए भाई जैसे थे, और कई तरह के दूसरे काम भी संभालते थे... जिस व्यक्ति का BJP से कोई लेना-देना नहीं था, उसकी हत्या क्यों की गई? जनता में भारी गुस्सा है... हमने शांति की अपील की थी, लेकिन अब परिवार ज़रूर जवाब मांगेगा।'

पहले से सोची-समझी राजनीतिक हत्या: स्वपन दासगुप्ता

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर BJP नेता स्वपन दासगुप्ता ने कहा, 'मैंने अलग-अलग राजनीतिक अभियानों में चंद्र के साथ बहुत करीब से काम किया था। यह कोई दुर्घटना में हुई मौत नहीं थी, बल्कि एक पहले से सोची-समझी राजनीतिक हत्या थी, एक ऐसा कत्ल जिसके सुराग सीधे उस हारी हुई पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचेंगे, जो चुनावों में अपनी करारी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही है और न ही उससे तालमेल बिठा पा रही है।'

'वे बंदूकों के ज़रिए अपना गुस्सा निकाल रहे हैं'

'चंद्र, सुवेंदु अधिकारी के राजनीतिक कार्यालय का एक अहम हिस्सा थे और इसलिए, यह एक बहुत ही सोच-समझकर किया गया निशाना बनाकर किया गया कत्ल था। उन्हें चंद्र की अहमियत और उनके आने-जाने के रास्ते के बारे में पता था और उसी के हिसाब से इस हत्या की योजना बनाई गई थी, इसे किसी हत्यारे ने अंजाम दिया है, यह एक बदले की कार्रवाई है। चूंकि वे चुनाव जीत नहीं पाए, इसलिए अब वे बंदूकों के ज़रिए अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, बहुत से लोग इसका बदला लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। मेरा मानना ​​है कि हमें शांति बनाए रखनी चाहिए, लेकिन 9 मई को नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद हमें इस मामले से प्रशासनिक तरीके से निपटना चाहिए।'

यह पढ़ें: Chandranath Rath कौन थे? कभी मां का था TMC से गहरा नाता, 7 साल पहले बेटे ने थामा BJP के सुवेंदु का साथ
यह पढ़ें: Chandranath Rath कौन थे? कभी मां का था TMC से गहरा नाता, 7 साल पहले बेटे ने थामा BJP के सुवेंदु का साथ
यह पढ़ें: Suvendu Adhikari: 'बेरहमी से की गई सुनियोजित हत्या', PA रथ के मर्डर पर बोले सुवेंदु, TMC ने दिया ये जवाब
यह पढ़ें: Suvendu Adhikari: 'बेरहमी से की गई सुनियोजित हत्या', PA रथ के मर्डर पर बोले सुवेंदु, TMC ने दिया ये जवाब
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+