Chandranath Rath कौन थे? कभी मां का था TMC से गहरा नाता, 7 साल पहले बेटे ने थामा BJP के सुवेंदु का साथ

Chandranath Rath: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जहां एक और भाजपा ने इसके पीछे टीएमसी का हाथ बताया है तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल बीजेपी को ही इस घटना के लिए दोषी ठहरा रही है। आपको बता दें बुधवार देर रात उत्तरी 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गाड़ी पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने तबाड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें रथ की मौत हो गई।

आपको बता दें कि सुवेंदु के 'राईट हैंड' कहे जाने वाले चंद्रनाथ रथ की उम्र मात्र 41 साल थी और वो मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर के रहने वाले थे। उन्होंने भारतीय वायु सेना में लगभग दो दशक तक काम किया था और इसके बाद वो सुवेंदु के साथ जुड़ गए थे और उनके सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक थे।

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath

उन्होंने रहारा रामकृष्ण मिशन से पढ़ाई की थी, वायुसेना से उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और इसके बाद कुछ दिनों तक कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया था लेकिन इसके बाद उनकी मुलाकात सुवेंदु से हुई और फिर उनके बेहद करीबी बन गए। उनका परिवार पहले टीएमएसी से जुड़ा था, उनकी मां टीएमसी के कार्यकाल में स्थानीय पंचायत निकाय पद संभाल चुकी हैं।

2019 में सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े थे चंद्रनाथ रथ

चंद्रनाथ रथ औपचारिक रूप से 2019 में सुवेंदु की अधिकारी की टीम का हिस्सा बने लेकिन जब सुवेंदु ने टीएमसी छोड़ी और भाजपा में शामिल हुए तो रथ और उनका पूरा परिवार बीजेपी में शामिल हो गया। राजनीति में सक्रिय होने के बाद भी रथ 'डाउन टू अर्थ' और लाइमलाइट से दूर रहते थे।

रथ ने कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

उन्होंने संगठनात्मक कार्यों और कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, अटकलें लगाई जा रही थीं कि यदि सुवेंदु अधिकारी सीएम बनते हैं तो निश्चित तौर पर रथ को सरकार में महत्वपूर्ण पद मिलेगा लेकिन बुधवार रात हुई उनकी हत्या ने सारी अटकलों को विराम दे दिया।

BJP कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है

रथ की हत्या से भाजपा जबरदस्त गुस्से में है, वो सीधे तौर पर टीएमसी को इस मर्डर के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। खड़गपुर से BJP के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि 'सुवेन्दु अधिकारी के निजी सहायक पर हमला किया गया है। जो घटनाएं हो रही हैं, उन्हें रुकना चाहिए। BJP सत्ता में आ गई है लेकिन सत्ता अभी तक हमारे हाथों में नहीं आई है, पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। असामाजिक तत्वों को रोका जाना चाहिए। यह लड़ाई TMC के गुटों के बीच हो रही है, और BJP कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है।'

'ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के सदस्य बौखलाए हुए हैं'

BJP नेता कौस्तव बागची ने कहा कि 'ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के सदस्य, दोनों ही बौखलाए हुए हैं, चुनावी हार ने उन्हें हताशा की ओर धकेल दिया है, अब वे सुवेंदु अधिकारी को एक संदेश देना चाहते हैं, जिसका सीधा मतलब है. 'देखो, हम क्या-क्या कर सकते हैं', ममता 4 तारीख से 9 तारीख के बीच के इस खाली समय (बफर पीरियड) का पूरा फ़ायदा उठाना चाहती हैं, मैंने खुद उन्हें (मृतक को) देखा था, और पहली नज़र में मुझे 3 गोलियों के घाव दिखे थे कुल मिलाकर उन्हें 5 गोलियां लगी थीं।'

'सुवेंदु अधिकारी के मुख्य चुनाव एजेंट, सूर्यनिल दास भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके पिता को भी धमकियां दी गई थीं। इस संबंध में एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, चंद्र जैसे लोग, और हमारा पूरा ऑफ़िस स्टाफ़, असल में हमारे शरीर के अंगों की तरह हैं, अगर उन्हें हमसे अलग किया जाएगा, तो हमें मुश्किलों का सामना करना ही पड़ेगा। और TMC का मकसद भी ठीक यही है, राजीव कुमार, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी-ये सभी इस साज़िश में शामिल हैं, पूरे राज्य में इस तरह की अफ़रा-तफ़री मचाने के पीछे इन्हीं का हाथ है।'

सभी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील-BJP प्रवक्ता कीया घोष

तो वहीं BJP प्रवक्ता कीया घोष ने कहा कि 'वे उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जिन्होंने BJP के लिए काम किया जिन्होंने भवानीपुर में सुवेंदु के लिए बैक ऑफिस का काम संभाला, मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं. पश्चिम बंगाल में बनने वाली नई सरकार बदलाव की सरकार होगी, बदले की नहीं। लोगों ने हमें गुंडा राज से मुक्ति पाने के लिए चुना है। हम कानून के दायरे में रहकर सख्ती से कार्रवाई करेंगे। इस हत्या के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।'

यह पढ़ें: Suvendu Adhikari: 'बेरहमी से की गई सुनियोजित हत्या', PA रथ की हत्या पर बोले सुवेंदु, TMC ने किया ये Tweet
यह पढ़ें: Suvendu Adhikari: 'बेरहमी से की गई सुनियोजित हत्या', PA रथ की हत्या पर बोले सुवेंदु, TMC ने किया ये Tweet
यह पढ़ें:Suvendu Adhikari PA shot dead: सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम हत्या, चुनावी नतीजों के बाद फिर दहला बंगाल
यह पढ़ें:Suvendu Adhikari PA shot dead: सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम हत्या, चुनावी नतीजों के बाद फिर दहला बंगाल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+