Bihar Cabinet Caste Equation: सम्राट की सेना में सोशल इंजीनियरिंग का मास्टरस्ट्रोक, किस जाति से कितने मंत्री?

Bihar Cabinet Caste Equation: बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन कई मायनों में अहम रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में NDA ने जातीय और सामाजिक संतुलन का ऐसा फार्मूला पेश किया, जिसमें लगभग हर बड़े समुदाय को जगह देने की कोशिश दिखाई दी। नई कैबिनेट में कुर्मी, यादव, कुशवाहा, राजपूत, भूमिहार, निषाद, पासवान, मुसहर, तेली, धानुक, सूड़ी और मुस्लिम समाज तक को प्रतिनिधित्व मिला है।

JDU ने जहां अति पिछड़ा और दलित वर्ग पर सबसे ज्यादा फोकस किया, वहीं BJP ने सवर्ण और OBC समीकरण को संतुलित रखने की रणनीति अपनाई। सहयोगी दल LJP (रामविलास), HAM और RLM को भी मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी दी गई। निशांत कुमार की एंट्री और कई युवा चेहरों को मौका मिलने से यह विस्तार राजनीतिक रूप से भी काफी चर्चा में है।

Bihar Cabinet Caste Equation

JDU ने EBC और दलित चेहरों पर लगाया दांव

JDU के हिस्से से सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार के नाम को लेकर रही। पार्टी ने कुर्मी वोट बैंक के साथ-साथ अति पिछड़ा और दलित समाज को भी मजबूत संदेश देने की कोशिश की।

मंत्री जाति/समुदाय वर्ग
1
निशांत कुमार कुर्मी OBC
2
श्रवण कुमार कुर्मी OBC
3
मदन सहनी मल्लाह/सहनी OBC
4
लेसी सिंह राजपूत सवर्ण
5
श्वेता गुप्ता गुप्ता/वैश्य EBC
6
भगवान सिंह कुशवाहा कुशवाहा/कोइरी OBC
7
दामोदर रावत रावत/धानुक EBC
8
बुलो मंडल मंडल/तेली EBC
9
सुनील कुमार पासी/रविदास SC
10
शीला मंडल मंडल EBC
11
रत्नेश सदा मुसहर महादलित
12
जमा खान मुस्लिम अल्पसंख्यक
13
अशोक चौधरी दलित SC

ये भी पढ़ें: Bihar: सम्राट की टीम में शामिल हुए 32 मंत्री, शपथ से पहले निशांत कुमार ने पिता नीतीश से लिया आशीर्वाद

BJP ने सवर्ण और OBC समीकरण साधा

BJP की सूची में ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत और OBC समुदाय के नेताओं को संतुलित तरीके से जगह दी गई। पार्टी ने पारंपरिक वोट बैंक के साथ पिछड़े वर्गों को भी प्रतिनिधित्व दिया।

मंत्री जाति/समुदाय वर्ग
1
राम कृपाल यादव यादव OBC
2
केदार गुप्ता गुप्ता/कलवार OBC
3
नीतीश मिश्रा ब्राह्मण सवर्ण
4
मिथलेश तिवारी ब्राह्मण सवर्ण
5
रमा निषाद निषाद/मल्लाह OBC
6
विजय कुमार सिन्हा भूमिहार सवर्ण
7
दिलीप जायसवाल जायसवाल/वैश्य OBC
8
प्रमोद चंद्रवंशी चंद्रवंशी EBC
9
लखेंद्र पासवान पासवान/दुसाध SC
10
संजय टाइगर राजपूत सवर्ण
11
इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र कुशवाहा/कोइरी OBC
12
नंद किशोर राम SC समुदाय अनुसूचित जाति
13
रामचंद्र प्रसाद सूड़ी/यादव OBC
14
अरुण शंकर प्रसाद सूड़ी OBC
15
श्रेयसी सिंह राजपूत सवर्ण

सहयोगी दलों को भी मिली हिस्सेदारी

NDA के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इससे गठबंधन के भीतर संतुलन बनाए रखने की कोशिश साफ दिखाई दी।

LJP (रामविलास) कोटा
मंत्री जाति/समुदाय वर्ग
संजय पासवान पासवान/दुसाध SC
संजय सिंह राजपूत सवर्ण

HAM कोटा

मंत्री जाति/समुदाय वर्ग
संतोष सुमन मुसहर महादलित

RLM कोटा

मंत्री जाति/समुदाय वर्ग
दीपक प्रकाश कुशवाहा OBC

युवा और राजनीतिक परिवारों के चेहरों को भी मौका

इस मंत्रिमंडल विस्तार में कई ऐसे नाम शामिल किए गए हैं, जिनका बड़ा राजनीतिक बैकग्राउंड रहा है। निशांत कुमार की एंट्री को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। वहीं HAM से संतोष सुमन और RLM से दीपक प्रकाश जैसे चेहरे भी राजनीतिक परिवारों से आते हैं। BJP ने श्रेयसी सिंह जैसे युवा चेहरे को शामिल कर युवाओं और महिला प्रतिनिधित्व का संदेश देने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+