Trisha Krishnan Caste: क्या है तृषा कृष्णन की जाति-धर्म? Thalapathy Vijay के साथ दोस्ती पर क्यों हो रही चर्चा?
Trisha Krishnan Caste: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों सिर्फ अपनी राजनीतिक सफलता को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी और करीबी रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। तमिलनाडु चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जब अभिनेता के घर सितारों और समर्थकों का तांता लगा, तब एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
थलपति विजय और तृषा कृष्णन का रिश्ता
आपको बता दें कि तृषा कृष्णन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं और उसके बाद थलपति विजय से मिलने उनके घर गई थीं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। हालांकि विजय और तृषा की बॉन्डिंग कोई नई बात नहीं है। दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है, जिसको लेकर कई बार खुद तृषा भी खुलकर बयान दे चुकी हैं।

'घिल्ली' से शुरू हुई थी सुपरहिट जोड़ी की कहानी
-साल 2004 में फिल्म 'घिल्ली' (Ghilli) रिलीज हुई थी और इसी फिल्म के साथ तृषा कृष्णन और थलपति विजय पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। दिलचस्प बात ये रही कि उनकी लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
-साउथ सिनेमा में थलपति विजय और तृषा कृष्णन को सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने Thirupaachi, Aathi, Kuruvi और Leo जैसी फिल्मों में साथ काम किया।
विजय के शांत स्वभाव को पसंद करती हैं तृषा कृष्णन
-एक पुराने इंटरव्यू में तृषा कृष्णन ने थलपति विजय के शांत स्वभाव को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि जहां फिल्म के सेट पर बाकी कलाकार और क्रू मस्ती करते थे, वहीं विजय अक्सर खुद में खोए रहते थे। तृषा कृष्णन ने ये भी स्वीकार किया था कि शुरुआत में उनकी और विजय की ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। अभिनेता के शांत और अंतर्मुखी स्वभाव के कारण उन्हें उनसे जुड़ने में समय लगा था।
-हालांकि फिल्म 'घिल्ली' की शूटिंग के दौरान पूरी टीम के साथ बिताए समय ने दोनों को करीब ला दिया था और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती मजबूत होती चली गई थी। तृषा ने कहा था कि थलपति विजय बेहद प्रोफेशनल इंसान हैं और उन्होंने कभी उन्हें सेट पर आपा खोते नहीं देखा।
क्या है तृषा कृष्णन की जाति?
-तृषा कृष्णन एक तमिल पालक्काड अय्यर (Tamil Palakkad Iyer) ब्राह्मण परिवार से हैं। उनका जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में एक हिंदू तमिल भाषी परिवार में हुआ था। वह मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग, विशेषकर तमिल और तेलुगू सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।
-पलक्काड अय्यर केरल में रहने वाले तमिल भाषी ब्राह्मणों का एक विशिष्ट समुदाय है, जो लगभग 400 से 500 वर्ष पूर्व तमिलनाडु के तंजौर और आसपास के क्षेत्रों से आकर पलक्काड जिले में बस गए थे। ये 'अग्रहारम' (परंपरागत गांव) में रहते हैं और अपनी भाषा में मलयालम के प्रभाव के कारण मिश्रित तमिल बोलते हैं, जिसे 'तलयालम' कहा जाता है।
-ये मुख्य रूप से तमिलनाडु से आकर केरल के राजाओं के शासनकाल में यहां बस गए थे। उनकी मातृभाषा तमिल है लेकिन उस पर मलयालम शब्दावली और व्याकरण का गहरा प्रभाव है। इनकी संस्कृति में तमिल और मलयालम दोनों का अनूठा संगम देखने को मिलता है। ये वेदों और सात्विक परंपराओं का पालन करते हैं।
कौन-सा धर्म पालन करती हैं तृषा कृष्णन?
तृषा कृष्णन हिंदू धर्म का पालन करती हैं। वह एक तमिल पलक्कड़ अय्यर ब्राह्मण परिवार से आती हैं। वह भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति) की भक्त हैं और अक्सर आध्यात्मिक दर्शन के लिए जाती हैं।
'थलपति विजय हमेशा मेरे लिए खास रहेंगे'
-तृषा कृष्णनन कई मौकों पर थलपति विजय के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि थलपति विजय उनके करियर के सबसे खास को-स्टार्स में से एक हैं। उनके मुताबिक दोनों ने साथ में कई बड़ी हिट फिल्में दीं और यही वजह है कि उनके बीच खास जुड़ाव हमेशा बना रहा।
-तृषा कृष्णनन ने थलपति विजय की तारीफ करते हुए कहा था कि वह ऐसे इंसान हैं जिन्हें कोई भी लंबे समय तक पसंद किए बिना नहीं रह सकता। उनके शांत स्वभाव और प्रोफेशनल रवैये ने हमेशा उन्हें प्रभावित किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने बयान
-तमिलनाडु चुनाव में थलपति विजय की जीत के बाद तृषा कृष्णन के पुराने इंटरव्यू और बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस दोनों की दोस्ती और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।
-हालांकि थलपति विजय और तृषा कृष्णनन ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है और निजी जिंदगी को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा बातें करने से बचते रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications