Vijay ने छोड़ दिया 'थलपति' का टैग? क्या है कारण? 'जन नायकन' में 'मुख्यमंत्री' वाले टाइटल कार्ड ने मचाई सनसनी

Thalapathy Vijay: थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में ऐसी जीत दर्ज की है, जिसने राज्य की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने 108 सीटों पर जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया है। इस बड़ी सफलता के बाद अब थलपति विजय के तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर है।

थलपति विजय की 'जन नायकन'पर हो रही चर्चा
राजनीतिक जीत के इस माहौल के बीच थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।

Thalapathy Vijay

फिल्म के वायरल टाइटल कार्ड ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

-सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल क्लिप में थलपति विजय की मूवी में एंट्री के दौरान स्क्रीन पर Tamil Nadu Chief Minister-C Joseph Vijay लिखा दिखाई देता है। थिएटर में मौजूद लोग इस मोमेंट को देखकर जोरदार जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

-हालांकि इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के बीच एक और बात चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल लोगों ने नोटिस किया है कि टाइटल कार्ड में विजय के नाम के साथ उनका पॉपुलर टैग 'थलपति' इस्तेमाल नहीं किया गया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अब इस बदलाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Thalapathy Vijay की बेवफाई पर गुस्से से लाल हुईं पत्नी संगीता सोरनालिंगम, कोर्ट में खोले एक्टर के ये 5 राज
Thalapathy Vijay की बेवफाई पर गुस्से से लाल हुईं पत्नी संगीता सोरनालिंगम, कोर्ट में खोले एक्टर के ये 5 राज

क्यों खास है 'थलपति' नाम?

विजय के साथ जुड़ा 'थलपति' नाम सिर्फ एक टाइटल नहीं बल्कि उनकी स्टार पहचान बन चुका है। तमिल भाषा में थलपति का मतलब कमांडर या नेता होता है। सालों से फैंस विजय को इसी नाम से पुकारते आए हैं। उनकी फिल्मों में दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और लीडरशिप वाली छवि ने इस टाइटल को और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया। यही कारण है कि दर्शक उन्हें फिल्मों से लेकर राजनीतिक मंच तक थलपति के रूप में ही देखते हैं।

क्या फिल्मों और राजनीति को अलग रखना चाहते हैं थलपति विजय?

-थलपति विजय हमेशा से अपनी राजनीतिक और फिल्मी छवि को अलग रखने की कोशिश करते रहे हैं। राजनीतिक मंचों पर जहां वह अपने असली नाम सी. जोसेफ विजय का इस्तेमाल करते हैं, वहीं फिल्मों और प्रमोशनल इवेंट्स में उनका थलपति अवतार कायम रहता है।

-इसी वजह से अब फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि फिल्म जन नायकल (Jana Nayagan) में आखिरकार उनका कौन सा नाम प्रमुखता से दिखाया जाएगा। कई लोगों का मानना है कि फिल्म रिलीज के समय तक मेकर्स इस टाइटल को लेकर कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

'जन नायकन' में दिखेगा स्टार्स का दमदार लाइनअप

-फिल्म 'जन नायकन' को KVN Productions प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बाइजू और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

-फिल्म का निर्देशन H. Vinoth कर रहे हैं जबकि म्यूजिक की जिम्मेदारी अनिरूद्ध रविचंद्र (Anirudh Ravichander) ने संभाली है। ये फिल्म एक बड़े राजनीतिक एक्शन ड्रामा के तौर पर तैयार की जा रही है।

रिलीज डेट का इंतजार कर रहे फैंस

फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन थलपति विजय की राजनीतिक जीत के बाद फिल्म को लेकर उत्साह पहले से कई गुना बढ़ चुका है। फैंस अब बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब जन नायकन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+