मां के निधन के बाद गहरे सदमे में पहुंचा पूर्व भारतीय क्रिकेटर, सचिन के साथ किया था डेब्यू, उठाया ये बड़ा कदम?

Salil Ankola in Rehab: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और पॉपुलर एक्टर सलिल अंकोला (Salil Ankola) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। अपनी मां के निधन के बाद से गहरे डिप्रेशन (Depression) का सामना कर रहे अंकोला को पुणे के पास एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ समय से वह लगातार मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं।

मां के निधन का लगा गहरा सदमा (Salil Ankola in Rehab)

सलिल अंकोला की 77 वर्षीय मां माला अंकोला का अक्टूबर 2024 में पुणे स्थित उनके घर पर दुखद परिस्थितियों में निधन हो गया था। इस घटना ने सलिल को भावनात्मक रूप से तोड़ कर रख दिया। तब से वे लगातार डिप्रेशन से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी मां के बेहद करीब रहे अंकोला इस सदमे से उबर नहीं पाए और अंततः उन्हें पेशेवर मदद के लिए रिहैब सेंटर का रुख करना पड़ा।

Salil Ankola 1

सचिन तेंदुलकर के साथ किया था डेब्यू

सलिल अंकोला का क्रिकेट करियर बेहद कम उम्र में चमकने लगा था। उन्होंने साल 1989 में कराची में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 1989 से 1997 के बीच उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले। हालांकि, चोटों और अन्य कारणों से उनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और वहां भी अपनी पहचान बनाई।

क्या है पिंक प्रॉमिस मैच? IPL में 9 मई को खेला जाएगा मुकाबला, राजस्थान और गुजरात में टक्कर
क्या है पिंक प्रॉमिस मैच? IPL में 9 मई को खेला जाएगा मुकाबला, राजस्थान और गुजरात में टक्कर

पहले भी झेल चुके हैं इस तरह की परेशानी

यह पहली बार नहीं है जब अंकोला ने मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया हो। इससे पहले भी वे सार्वजनिक तौर पर डिप्रेशन और शराब की लत के खिलाफ अपनी लंबी लड़ाई के बारे में बात कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया था और क्रिकेट प्रशासन में भी एक्टिव रहे थे, लेकिन मां के अचानक चले जाने से वे फिर उसी अंधेरे की ओर खिंचे चले गए।

IPL 2026: मुंबई इंडियंस में मची खलबली, RCB के खिलाफ मैच के लिए रायपुर नहीं पहुंचे कप्तान हार्दिक पांड्या
IPL 2026: मुंबई इंडियंस में मची खलबली, RCB के खिलाफ मैच के लिए रायपुर नहीं पहुंचे कप्तान हार्दिक पांड्या
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 May: हैदराबाद vs पंजाब, Who Won Yesterday Match
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 May: हैदराबाद vs पंजाब, Who Won Yesterday Match
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+