केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए तय किए कोविड वैक्सीन के रेट, 5% GST के साथ होगी इतनी कीमत
नई दिल्ली, 08 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए देशवासियों को सरकारी कोविड केंद्रों में फ्री वैक्सीन देने का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि जो वैक्सीन निजी अस्पतालों में लगवाना चाहते हैं तो उन्हें टीके की कीमत चुकानी पड़ेगी। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद अब केंद्र सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए वैक्सीन के नए दाम तय कर दिए हैं। निजी अस्पतालों को अब कोविशील्ड वैक्सीन के लिए 5 प्रतिशत जीएसटी के साथ 780 रुपए और कोवैक्सीन के लिए 1410 रुपए प्रति डोज में खरीदनी पड़ेगी।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक का भी रेट तय कर दिया है। अब स्पूतनिक की प्रति डोज के लिए निजी अस्पतालों को 1145 रुपए चुकाने होंगे। आपको बता दें कि टीकों की यह कीमत सिर्फ निजी अस्पतालों के लिए तय की गई है, जबकि अगर कोई इन अस्पतालों में वैक्सीन की डोज लेने जाता है तो उसे वैक्सीन की नई कीमत पर अधिकतम 150 रुपए सर्विस चार्ज भी देना होगा। यानी कि अगर आप कोवैक्सी का टीका लगवाते हैं तो आपको 1410 रुपए के अलावा 150 रुपए अधिक देने होंगे। हालांकि सरकारी केंद्रों में वैक्सीन मुफ्त मिलेगी, आप वहां बिना शुल्क दिए टीका लगवा सकते हैं।
Union Health Ministry caps charges for administration of Covishield at Rs 780, Covaxin at Rs 1,410, and Sputnik V at Rs 1,145 in private hospitals, based on the prices currently declared by vaccine manufacturers.
— ANI (@ANI) June 8, 2021
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में बदली दुल्हन की डिमांड, अब दूल्हे की बॉडी में होनी चाहिए ये चीज, एड देख चकराया शशि थरूर का दिमाग
आपको बता दें कि टीके की खुराक पर लगाए गए 5 प्रतिशत जीएसटी दरों के मुताबिक कोविशील्ड के लिए प्रतिडोज 30 रुपए, कोवाक्सिन के लिए 60 रुपए और स्पुतनिक वी के लिए 47.40-47 रुपए टैक्स तय किया गया है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच टीकों की कमी को लेकर राज्य सरकारों ने केंद्र से गुहार लगाई थी। इस बीच पीएम मोदी ने सोमवार को ऐलान किया कि अब टीका लगाने की जिम्मेदारी सिर्फ केंद्र सरकार की होगी राज्यों को इस नियम से मुक्त किया जाता है। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को कोविड-19 रोधी टीकों - कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 44 करोड़ खुराक के लिए आर्डर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications