LPG Price Hike: जून के पहले दिन फूटा महंगाई बम, बढ़े एलपीजी के दाम, छोटू सिलेंडर भी महंगा, क्या है नया रेट?

LPG Price Hike: जून के पहले दिन आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मंहगे हो गए हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है ,तो वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 3255.50 रुपये हो गई है।

5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडरों की कीमतों में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और दिल्ली में इनकी कीमत 821.50 रुपये होगी। नई कीमतें 1 जून से लागू हो गई हैं। घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

LPG Price Hike

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब सरकार देश की ईंधन सुरक्षा को मज़बूत करने और पेट्रोलियम उत्पादों व कुकिंग गैस का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है। मालूम हो कि पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े थे, तब 993 रुपए का इजाफा किया गया था।

30 दिनों का LPG भंडार बनाए रखने का निर्देश

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि 'सरकार रणनीतिक भंडार बनाने पर काम कर रही है और उसने तेल विपणन कंपनियों को कम से कम 30 दिनों का LPG भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया है।'

पेट्रोल, डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार

उन्होंने कहा कि 'भारत के पास इस समय पेट्रोल, डीज़ल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार है और सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। LPG का उत्पादन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जो लगभग 90 DMT प्रतिदिन है, और LPG वितरक केंद्रों पर आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।'

LPG Price FAQ (India)

LPG की कीमत कौन तय करता है?

भारत में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां जैसे Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum तय करती हैं। कीमतों की समीक्षा आमतौर पर हर महीने की जाती है।

आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत कितनी है?

1 जून 2026 के अनुसार, 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत कई बड़े शहरों में लगभग ₹912-₹913 के आसपास है, हालांकि राज्य और शहर के हिसाब से दरें अलग हो सकती हैं।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत कितनी है?

19 किलोग्राम कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत शहर के अनुसार अलग-अलग है। हाल में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कई शहरों में यह ₹3,000 से ऊपर पहुंच चुकी है।

घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत में इतना अंतर क्यों होता है?

घरेलू LPG पर सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सब्सिडी और अन्य सहायता देती है, जबकि कमर्शियल LPG बाजार आधारित कीमतों पर बेचा जाता है। इसी कारण कमर्शियल सिलेंडर महंगा होता है।

यह पढ़ें: New LPG Rules: 'एक घर में सिर्फ एक LPG कनेक्शन', सरकार ने किया बड़ा फैसला
यह पढ़ें: New LPG Rules: 'एक घर में सिर्फ एक LPG कनेक्शन', सरकार ने किया बड़ा फैसला
 <strong>यह पढ़ें: LPG: 'बुकिंग से लेकर कनेक्शन सरेंडर तक', 1 जून से बदल गए ये नियम</strong>
यह पढ़ें: LPG: 'बुकिंग से लेकर कनेक्शन सरेंडर तक', 1 जून से बदल गए ये नियम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+