Aaj Ka Mausam: UP-दिल्ली समेत 19 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, मिलेगी चुभती गर्मी से राहत, IMD ने क्या कहा?

Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से बेहाल लोगों को आज से बड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार से कई राज्यों में आंधी-पानी का दौर जारी होगा। IMD ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत कुल 19 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है जबकि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इस दौरान लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है । पहाड़ी राज्यों की यात्रा कर रहे लोगों को भी मौसम अपडेट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, क्योंकि कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Aaj Ka Mausam

आईएमडी ने जिन 19 राज्यों में आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड शामिल हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में 1 जून को भारी बारिश और आंधी की संभावना है। यहां हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई शहरों जैसे मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है। हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में भी 1 जून को पटना, गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय सहित कई जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 1 से 4 जून के बीच नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है। यहां हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में भी 1 जून के लिए मंडी, शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, हमीरपुर और ऊना में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। यहां आंधी की रफ्तार 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 1 से 4 जून तक उधमपुर, अनंतनाग, राजौरी, पुंछ, मीरपुर, डोडा, कुपवाड़ा, शोपियां, बांदीपोरा, गांदरबल और बडगाम में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। श्रीनगर में 1 जून को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी

राजस्थान में 1 जून को बीकानेर, चूरू, भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक, अजमेर, डूंगरपुर, करौली और अलवर में भारी बारिश और तेज हवाओं (60-70 किमी/घंटे) का अलर्ट है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यह पढ़ें:Monsoon 2026 Alert: केरल में भारी बारिश की आशंका , Orange Alert जारी ,कब पहुंच रहा मानसून?
यह पढ़ें:Monsoon 2026 Alert: केरल में भारी बारिश की आशंका , Orange Alert जारी ,कब पहुंच रहा मानसून?
यह पढ़ें:Rajasthan: गर्मी से राहत या आफत? 8 अलर्ट के बाद IMD की नई चेतावनी, अगले 5 दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
यह पढ़ें:Rajasthan: गर्मी से राहत या आफत? 8 अलर्ट के बाद IMD की नई चेतावनी, अगले 5 दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+