Rajat Patidar Caste: क्या है RCB के कप्तान रजत पाटीदार की जाति? राजपूत, ब्राह्मण या किसान?
Rajat Patidar Caste: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आईपीएल का मंच हमेशा से नए सितारों और कहानियों का गवाह रहा है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और रजत पाटीदार ने मिलकर जो पटकथा लिखी है, उसने क्रिकेट इतिहास के सारे पन्नों को पलटकर रख दिया है।
आरसीबी जैसी हाई-प्रोफाइल टीम सालों तक अपनी पहली ट्रॉफी के लिए तरसती रही, उसे लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब दिलाकर रजत पाटीदार ने यह साबित कर दिया है कि वे न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, बल्कि कामयाब कप्तानों में से एक बन चुके हैं। फाइनल में आरसीबी ने गुजरात को हराकर लगातार दूसरा टाइटल जीता।

इंदौर से आने वाले रजत की इस ऐतिहासिक सफलता ने आज उनके पूरे समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। एक समय था जब रजत पाटीदार को आरसीबी ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था, और आज वही पाटीदार इस फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े संकटमोचक और इतिहास पुरुष बन चुके हैं।
लगातार दो सीजन में आरसीबी को चैंपियन बनाना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। इस खिताबी जीत ने आरसीबी के करोड़ों फैंस के अधूरे सपने को सच किया है। लगातार दो टाइटल जीतने के बाद अब वह महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे कप्तानों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
क्या है रजत पाटीदार की जाति?
ऐतिहासिक रूप से पाटीदार (पटेल) समाज को जमीन से जुड़ा, परिश्रमी और कुशल प्रबंधन करने वाला समाज माना जाता है। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल इसी समाज के सबसे बड़े गौरव रहे हैं, जिन्होंने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। गुजरात में पाटीदार जाति को प्रभावशाली कृषक जाति माना जाता है, उसी समाज से आने वाले रजत पाटीदार ने भी अपनी कप्तानी में बिखरी हुई आरसीबी को एकजुट कर एक अपराजेय टीम में बदल दिया।
क्वालीफायर में खेली अहम पारी
मैदान पर जब भी टीम मुश्किल में फंसी, कप्तान पाटीदार का बल्ला आग उगलता नजर आया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 मुकाबले में उन्होंने महज 33 गेंदों में नाबाद 93 रन कूट दिए और सबसे तेज 200 आईपीएल छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया, उनकी इसी मजबूत मानसिक क्षमता का उदाहरण है।
टीम में तालमेल बैठाकर रखने से मिली ट्रॉफी
इस लगातार दूसरी खिताबी जीत के पीछे रजत पाटीदार का ड्रेसिंग रूम को संभालने का अंदाज और युवाओं पर भरोसा जताना भी एक मुख्य वजह रहा है। रजत ने भी टीम के सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच एक ऐसा ही शानदार संतुलन बनाया। लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी आरसीबी की कैबिनेट में सजाने के बाद अब रजत पाटीदार की साख दुनिया भर में एक रणनीतिक कप्तान के रूप में स्थापित हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications