कोरोना काल में बदली दुल्हन की डिमांड, अब दूल्हे की बॉडी में होनी चाहिए ये चीज, एड देख चकराया शशि थरूर का दिमाग

नई दिल्ली, जून 08: कोरोना वायरस की दुनिया में दहशत के बाद इसमें कोई शक नहीं है कि लोगों की लाइफ स्टाइल पूरी तरह से बदल गई है। लोगों ने अपने खाने-पीने से लेकर कई चीजों में बदलाव किया है। यहां तक ऑफिस वर्किंग कल्चर भी पूरी तरह से तब्दीली देखने को मिली है। पहले जहां इक्की-दुक्की कंपनियां वर्क फ्रॉम होम दिया करती थी। वहीं आज की तारीख में ज्यादतर कंपनियों के कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। अब इस बदले-बदले से माहौल के बीच एक शादी के विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

शादी के विज्ञापन की कटिंग हुई वायरल

शादी के विज्ञापन की कटिंग हुई वायरल

दरअसल, कांग्रेस नेता शशि थरूर जितनी अपनी अंग्रेजी के लिए फेमस है उतने ही अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए भी जानें जाते हैं। उनके ट्वीट्स यूजर को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। शशि थरूर ने अपने ट्वीट में एक न्यूजपेपर में छपने वाले शादी के विज्ञापन की कटिंग शेयर की है, जिसमें एक युवती ने अपनी शादी के लिए दूल्हे के लिए एक शर्त रखी है, जिसको पढ़कर हर कोई मजे ले रहा हैं।

कोविशील्ड लगे दूल्हे की मांग

कोविशील्ड लगे दूल्हे की मांग

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जिस शादी के एड की कटिंग शेयर की है। उसमें लड़की ने शर्त रखते हुए बताया कि उसका होने वाला पति जिसकी उसे तलाश है वो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका हो। इसके साथ ही विज्ञापन देने वाली युवती ने यह भी बताया कि उसने कोविशील्ड की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। ऐसे में युवती ने अपने शादी के एड में शर्त रखते हुए कहा कि इसलिए अब वो ऐसे शख्स से शादी करना पसंद करेंगी, जिसने कोविशिल्ड की दोनों खुराक ले रखी हो।

वैक्सीनेटेड दुल्हन को वैक्सीनेटेड दूल्हा चाहिए

वैक्सीनेटेड दुल्हन को वैक्सीनेटेड दूल्हा चाहिए

वहीं इस मजेदार एड की कटिंग को शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा कि वैक्सीनेटेड दुल्हन को वैक्सीनेटेड दूल्हा चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि पसंदीदा शादी का तोहफा एक बूस्टर शॉट होगा!? क्या यह हमारा न्यू नॉर्मल होगा? कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर यूजर्स भी काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे फेक बता रहा है तो कोई शादी के लिए एक और नई मांग जोड़ने की चर्चा कर रहा हैं। हालांकि जांच में सामने आया है कि यह विज्ञापन पूरी तरह से फेक है, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर लोग इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+