Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जीते IPL में 4 बड़े अवॉर्ड, इनाम लेकर दे गए सभी टीमों को चेतावनी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का शानदार समापन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस महामुकाबले के खत्म होते ही सीजन की प्राइज सेरेमनी में धमाल दिखा। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ऐतिहासिक बल्लेबाजी के दम पर 4 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए। उन्होंने पूरे सीजन की 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से कुल 776 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली प्रतिष्ठित ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। वह आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

vaibhav-sooryavanshi

सीजन के सुपर स्ट्राइकर: 237.3 की तूफानी स्ट्राइक रेट

इस सीजन वैभव ने न सिर्फ रन बनाए, बल्कि विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस विस्फोटक प्रदर्शन के लिए उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' के अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसके इनाम के तौर पर उन्हें चमचमाती कार भी मिली।

सुपर सिक्सेस अवॉर्ड: क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ा

15 साल के इस 'बेबी बॉस' ने मैदान के हर कोने में छक्कों की बरसात की। वैभव ने आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के जड़े, जो किसी भी एक आईपीएल सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हैं। उन्होंने महान क्रिस गेल के 2012 सीजन के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 'सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन' का अवॉर्ड अपने नाम किया।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: दुनिया ने माना प्रतिभा का लोहा

सीजन की शुरुआत से ही अपनी टाइमिंग और आक्रामक तेवरों से सबको प्रभावित करने वाले वैभव को सर्वसम्मति से 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' चुना गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने से पहले ही आईपीएल के इतने बड़े मंच पर बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीतना उनकी अद्भुत प्रतिभा और आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के सुनहरे भविष्य को साफ दर्शाता है।

अगले सीजन के लिए भरी हुंकार

सूर्यवंशी को जब रवि शास्त्री ने इंटरव्यू के लिए बुलाया तो कहा कि थोड़ा डर लग रहा है लेकिन मैंने टीम की जरूरत के हिसाब से ही बैटिंग करने का प्रयास किया था। अगर पहली गेंद रेंज में आए, तो उसको मारने की मानसिकता थी। उन्होंने कहा कि अभी सीखना है और आगे इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा। इस लाइन से उन्होंने आने वाले समय के लिए एक तरह से चेतावनी दे डाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+