Punjab Weather: पंजाब में अगले चार दिन बिगड़ेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, किन जिलों पर ज्यादा असर

Punjab Weather Update: पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर अभी कुछ दिन और बना रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने 1 जून से 4 जून तक विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

punjab-weather-update-1-june-2026

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन राज्य में अभी भी गर्मी का प्रकोप सामान्य से काफी कम बना हुआ है।

तापमान में बढ़ोतरी, फिर भी सामान्य से काफी कम

रविवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में करीब 4.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य का औसत तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

राहत की बात यह है कि पंजाब के सभी जिलों में अधिकतम तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों को महत्वपूर्ण बताया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में मौसम में धीरे-धीरे सुधार भी देखने को मिल सकता है, लेकिन विभाग ने लोगों को मौसम स्थिर होने तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

अगले 4 दिनों का जिलावार मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग की जिलावार चेतावनी के अनुसार, 1 जून से 4 जून तक पंजाब के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है। आइए जानते हैं अगले चार दिनों का पूरा हाल:

1 जून पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, बरनाला, संगरूर और पटियाला में भी मौसम मिलाजुला रहेगा।

2 जून मंगलवार को मौसम का असर सबसे ज्यादा रहेगा। इस दिन राज्य के लगभग सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।

3 जून को इस दिन गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी रहेगा। जबकि पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला समेत शेष जिलों में कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

4 जून को एक बार फिर मौसम करवट लेगा और राज्य के सभी प्रमुख जिलों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और आंधी-बारिश का दौर दोबारा लौट आएगा।

पंजाब में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग द्वारा जारी मानचित्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और यदि इसकी वर्तमान रफ्तार बनी रहती है तो 25 से 30 जून के बीच मानसून पंजाब में प्रवेश कर सकता है।

मानसून के आगमन से पहले पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी सिस्टम राज्य में बारिश और आंधी की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे किसानों और आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।

पंजाब में अगले चार दिन मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हालांकि इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन खराब मौसम के चलते सतर्क रहना भी जरूरी होगा। वहीं मानसून के जून के आखिरी सप्ताह में पंजाब पहुंचने की संभावना ने किसानों और आम लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+