New Rules from 1 June 2026: 'LPG से लेकर ATM तक', आज से बदल गए ये 6 बड़े नियम, पॉकेट पर पड़ेगा तगड़ा असर
New Rules from 1 June 2026: हर महीने की पहली तारीख अक्सर कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आती है, जिनका सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ता है। 1 जून भी इससे अछूता नहीं है, सोमवार से भी कुछ बड़े नियमों में बदलाव हुआ है।
इसका सीधा असर आपकी पॉकेट पर पड़ेगा क्योंकि इनमें एलपीजी सिलेंडर, कारें, यूपीआई भुगतान, एटीएम शुल्क, सोलर पैनल और पैन कार्ड संबंधी प्रमुख बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 1 जून से क्या-क्या बदल गया?

LPG के दाम और बुकिंग नियम में बदलाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं, इस बार भी उसने महंगाई बम फोड़ा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹42 तक महंगे हुए हैं, जिससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम अब ₹3,113.50 हो गया है। 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर भी ₹11 बढ़कर दिल्ली में ₹821.50 का हो गया है। हालांकि, घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसी के साथ ही बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है, अब एक घर में एक ही एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा।
UPI के नियम में बदलाव
यूपीआई धोखाधड़ी रोकने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने नया नियम लागू किया है। अब सभी यूपीआई ऐप्स पर भुगतान से पहले बैंक-रजिस्टर्ड लाभार्थी का सत्यापित नाम दिखाना जरूरी होगा। इसका अर्थ है, क्यूआर कोड, मोबाइल नंबर या यूजर के दिए नाम की जगह, पैसा भेजने से पहले आपको व्यक्ति या व्यापारी का वेरिफाइड नाम दिखेगा।
रेल रूट में बदलाव
भारतीय रेलवे ने जून 2026 में बड़े रेल ब्लॉक के कारण रेल रूट में बदलाव किए हैं। इसके चलते लगभग 77 ट्रेनें रद्द होंगी और कई के रूट बदलेंगे। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों पर इसका असर होगा। कई सुपरफास्ट और दुरंतो ट्रेनों के समय और रूट भी संशोधित हुए हैं।

पैन कार्ड के नियमों में बदलाव
पैन कार्ड नियमों में भी अहम संशोधन हुए हैं। अब ₹50,000 से ज्यादा नकद जमा करने पर पैन अनिवार्य नहीं है। प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में पैन की सीमा ₹10 लाख से बढ़कर ₹20 लाख हुई है। ₹45 लाख से अधिक की प्रॉपर्टी डील, गिफ्ट डीड और जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) में पैन आवश्यक होगा। सालभर में ₹10 लाख से अधिक कैश निकालने पर पैन रिपोर्टिंग लागू होगी।
ATF और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नए नियम
एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन की कीमतों में भी हर महीने की पहली तारीख को संशोधन होता है। ATF महंगा होने पर एयरलाइंस का खर्च बढ़ता है, जिसका असर हवाई टिकटों पर पड़ सकता है
ATM और बैंकिंग नियमों में बदलाव
कई बैंकों ने आज से एटीएम और बैंकिंग नियमों में बदलाव किए हैं, जिनमें ATM ट्रांजैक्शन फीस, मुफ्त लेनदेन की सीमा और कैश निकालने के नियम शामिल हैं। अप्रैल 2026 से एचडीएफसी बैंक ने यूपीआई एटीएम कैश निकासी को मुफ्त एटीएम लेनदेन सीमा में जोड़ा है। पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ डेबिट कार्ड पर दैनिक नकद निकासी सीमा घटाई है। कई बैंकों ने सावधि जमा (FD) ब्याज दरों में भी संशोधन किए हैं।














Click it and Unblock the Notifications