नए साल के जश्न में JDU के पूर्व विधायक ने चलाई गोली, महिला के सिर में जा लगी

नई दिल्ली। नए साल के जश्न के दौरान दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में सोमवार रात जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह ने गोली चला दी जो कि वहां मौजूद एक महिला के सिर में जाकर लगी। इसके बाद पार्टी में अफरातफरी मच गई। महिला को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि महिला के पति की शिकायत के आधार पर पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं घटना के बाद से बिहार के पूर्व विधायक का कुछ पता नहीं है।

celebratory firing by bihars former mla raju singh, woman shot in head

राजू कुमार सिंह मुजफ्फरपुर के साहबगंज से साल 2010 में विधायक चुने गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मांडी में पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह की मां का एक फार्म हाउस है। नए साल के मौके पर सोमवार रात को इसी फार्म हाउस पर पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें व्यवसायी विकास गुप्ता भी अपनी पत्नी अर्चना के साथ मौजूद थे। कई अन्य लोग भी इस पार्टी में शामिल थे। विकास ने बताया कि पूर्व विधायक पार्टी में फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली उनकी पत्नी अर्चना को जाकर लगी।

इसके बाद, आनन-फानन में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पूर्व विधायक एवं अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जबकि पूर्व विधायक लापता हैं और पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+