टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सीडीएस बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने दी बधाई
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाले नीरज चोपड़ा को सीडीएस बिपिन रावत ने बधाई दी।
नई दिल्ली, 10 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाले नीरज चोपड़ा को सीडीएस बिपिन रावत ने बधाई दी। सीडीएस रावत के अलावा सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने भी नीरज चोपड़ा से बातचीत की और उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने नीरज के परिवार को भी ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

टोक्यो ओलंपिक में रचा इतिहास
बता दें ही हाल ही में जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत का नेतृत्व किया और स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पीएम मोदी से लेकर देश के राष्ट्रपति ने भी नीरज चोपड़ा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा के बहाने KRK ने अक्षय को घेरा, कहा- अब पता चलेगा तुम भारत छोड़कर कनाडा क्यों गए
गोल्ड जीतने के बाद मालामाल हुए नीरज
गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज के सितारे इस समय बुलंदी पर हैं। इस वक्त तो लक्ष्मी उनपर पूरी तरह मेहरबान हो गई है। भारत ओलंपिक संघ ने नीरज को 75 लाख रुपए, हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपए और क्लास-1 की नौकरी, बीसीसीआई ने 1 करोड़ रुपए, मणिपुर सरकार ने 1 करोड़ रुपए, अमिरिंदर सिंह ने 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
सेना में सूबेदार हैं नीरज
बता दें कि नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार हैं। साल 2016 में उन्हें नायब सूबेदार के पद पर जूनियर ऑफिसर के रूप में चुना गया था।












Click it and Unblock the Notifications