'सेल्फी मैंने ले ली आज' फेम Dhinchak Pooja ने की शादी? वायरल हुईं ऐसी तस्वीरें, इंटरनेट पर क्यों उड़ रहा मजाक?
Dhinchak Pooja Wedding: एक समय अपने वायरल गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ढिंचैक पूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि उनकी कथित शादी बन गई है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है।
क्या ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी?
ढिंचैक पूजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वह लाल रंग के भारी-भरकम लहंगे और दुल्हन वाले गहनों में नजर आ रही हैं। उनके साथ एक युवक भी दिखाई दे रहा है, जो दूल्हे के लिबास में सजा हुआ है। इन झलकियों के सामने आते ही इंटरनेट पर उनकी शादी की चर्चा तेज हो गई है।

ढिंचैक पूजा ने लिखा- मेरी शादी के कुछ क्लिप्स
-ढिंचैक पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए ऐसा कैप्शन लिखा है जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। उन्होंने लिखा है- मेरी शादी के कुछ क्लिप्स...जल्द ही और भी शेयर करूंगी।
-बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद पूजा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। हालांकि अभी तक पूजा की तरफ से आधिकारिक तौर पर शादी की पुष्टि नहीं की गई है।
दुल्हन के अंदाज में दिखीं पूजा, मेकअप ने खींचा ध्यान
-वायरल तस्वीरों में ढिंचैक पूजा पूरी तरह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। लाल जोड़े के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई है और उनका मेकअप भी ट्रेडिशनल ब्राइडल स्टाइल को पूरा करता दिख रहा है।
-वीडियो क्लिप्स में शादी जैसे माहौल की झलक भी दिखाई दे रही है, जिससे फैंस का शक और गहरा गया है। हालांकि कुछ लोग इसे सिर्फ एक शूट या म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी मान रहे हैं।
शादी या नया प्रमोशनल स्टंट? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
-जहां एक तरफ कई फैंस ढिंचैक पूजा को शादी की बधाइयां दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स इसे नया प्रमोशनल ड्रामा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स करते नजर आए।
-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अब अगला गाना आएगा, शादी मैंने कर ली आज। वहीं दूसरे शख्स ने मजाक करते हुए लिखा है- फेरे मैंने ले ली आज। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये शादी कम और किसी नए कंटेंट का प्रमोशन ज्यादा लग रहा है।
पिछले कई दिनों से शेयर कर रही हैं शादी की रस्मों की झलक
-दिलचस्प बात ये है कि ढिंचैक पूजा पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। कभी संगीत सेरेमनी, तो कभी तैयारियों की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं।
-हाल ही में ढिंचैक पूजा ने संगीत समारोह की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं। ऐसे में फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर ये सच में शादी है या फिर किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा।
वायरल गानों से मिली थी पहचान
-जानकारी के अनुसार ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया की उन चर्चित पर्सनैलिटीज में शामिल हैं, जिन्होंने इंटरनेट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' जबरदस्त वायरल हुए थे। हालांकि इन गानों को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
-वायरल पॉपुलैरिटी की वजह से ढिंचैक पूजा को टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने का मौका मिला था। इसके अलावा वह हाल ही में लाफ्टर शेफ्स शो में भी नजर आई थीं।
अब फैंस को है आधिकारिक ऐलान का इंतजार
फिलहाल सोशल मीडिया पर ढिंचैक पूजा की शादी की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फैंस लगातार जानना चाह रहे हैं कि क्या सच में उन्होंने शादी कर ली है या फिर यह किसी नए गाने या प्रोजेक्ट का हिस्सा है। अब सबकी नजर पूजा के अगले पोस्ट पर टिकी हुई है।













Click it and Unblock the Notifications