वैभव सूर्यवंशी ने 3 शब्दों में दिया मैसेज, शुभमन गिल की बढ़ाई टेंशन, गुजरात टाइटंस को चुनौती
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का नॉकआउट स्टेज इस समय चरम पर है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एलिमिनेटर मुकाबले में टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद, राजस्थान रॉयल्स (RR) के हौसले सातवें आसमान पर हैं। राजस्थान का अगला मुकाबला अब गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर 2 में है।
इस जीत के असली हीरो 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी थे। मैदान पर बल्ले से तबाही मचाने के बाद अब इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर सिर्फ तीन शब्दों का एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने गुजरात टाइटंस (GT) के खेमे में खलबली मचा दी है।

सोशल मीडिया पर सिर्फ 3 शब्द
हैदराबाद के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैच की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'Hungry for more' (अभी भूख और बाकी है)।
भले ही यह संदेश सिर्फ तीन शब्दों का हो, लेकिन क्रिकेट के गलियारों में इसे गुजरात टाइटंस और उनके कप्तान शुभमन गिल के लिए एक सीधी चेतावनी माना जा रहा है। वैभव ने साफ कर दिया है कि वह एलिमिनेटर की पारी से संतुष्ट नहीं हैं और क्वालीफायर-2 में उनका रौद्र रूप आना अभी बाकी है।
SRH के खिलाफ मैच में जो हुआ, वो इतिहास बन गया
एलिमिनेटर मैच में वैभव ने जो किया, उसकी कल्पना शायद हैदराबाद के गेंदबाजों ने सपने में भी नहीं की होगी। इस युवा ओपनर ने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 29 गेंदों में 97 रनों की ऐसी आतिशी पारी खेली, जिसने मैच को एकतरफा कर दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 गगनचुंबी छक्के जड़े।
क्रिस गेल का महा-रिकॉर्ड भी ध्वस्त
इस सीजन में वैभव का बल्ला आग उगल रहा है। वह अब तक कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। इस सीजन में अब तक 65 छक्के लगाकर उन्होंने 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।













Click it and Unblock the Notifications