'मैं उस दिन का इंतजार करूंगा, जब इंसाफ मिलेगा', शहीद कैप्टन अंशुमान के पिता ने बहू को लेकर फिर कही बड़ी बात
Captain Anshuman Singh widow: भारतीय सेना के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी स्मृति सिंह और उनका पूरा परिवार इन दिवों पारिवारिक कलह को लेकर सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्मृति सिंह को पर अश्लील कमेंट करने वाले दिल्ली के शख्स अहमद को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।
अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस ने शनिवार (13 जुलाई) कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेता (मरणोपरांत) कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पर ''अश्लील और अपमानजनक'' टिप्पणी करने के लिए एक सोशल मीडिया यूजर अहमद के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं इस पूरे मामले पर अब दिवंगत कैप्टन के पिता रवि प्रताप सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें- 'मेरा बेटा शहीद हुआ, पर सबकुछ बहू लेकर चली गई', शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता का दर्द कलेजा पिघला देगा
एक अधिकारी के मुताबिक यह एफआईआर पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन (आईएफएसओ) इकाई द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। 1 जुलाई को बीएनएस लागू हुआ, जिसने औपनिवेशिक युग की भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह ली।
कैप्टन अंशुमान के पिता बोले- मैं उस दिन का इंतजार करूंगा जब न्याय मिलेगा
की पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर दिवंगत कैप्टन के पिता रवि प्रताप सिंह का कहना है,
"यह बहुत ही निंदनीय और आपत्तिजनक है कि कोई इस तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहा है। ये अशोभनीय भी है कि किसी ने देश के बहादूर जवान की पत्नी के लिए ऐसा कहा है। मुझे इस देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं इसे अपनी बहू के ऊपर की गई सिर्फ अश्लील टिप्पणी नहीं मानता, बल्कि ये उस वीर सैनिक और उसकी पत्नी पर भी अशोभनीय टिप्पणी है। जब इस मामले पर NCW और दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है तो मुझे पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा। मैं उस दिन का इंतजार करूंगा जब न्याय मिलेगा। और कोई कभी भी शहीद के लिए ऐसी टिप्पणी ना करें।''
कौन है वो शख्स, जिसने शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी पर किए अश्लील कमेंट
कीर्ति चक्र पुरस्कार लेते वक्त की स्मृति सिंह की तस्वीरों पर दिल्ली निवासी अहमद ने अश्लील कमेंट किए थे। सोशल मीडिया यूजर्स अहमद पर बीएनएस की धारा 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द/हाव-भाव/कार्य) और आईटी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एनसीडब्ल्यू ने मामले में स्वत संज्ञान लिया था और शिकायत दर्ज की थी। महिला आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखकर उस व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की थी। महिला निकाय ने तीन दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी थी।
ये भी पढ़ें- कौन हैं शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह, जिनपर अहमद ने किया ऐसा अश्लील कमेंट कि शर्मसार हुआ देश

कैसे शहीद हुए थे कैप्टन अंशुमान सिंह?
जुलाई में 2023 एक ऑन-ड्यूटी कैप्टन डॉक्टर अंशुमान सिंह सियाचिन में भारतीय सेना के गोला-बारूद के ढेर में आग लगने की घटना में मारे गए थे। वे सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में वहां तैनात थे।
अंशुमान सिंह ने कुछ व्यक्तियों को बचाया और फिर एक चिकित्सा जांच कक्ष में चले गए, जिसमें भी आग लगी हुई थी, ताकि महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता बॉक्स को निकाला जा सके। हालांकि, तेज हवाओं के बीच भीषण आग के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए।
ये भी पढ़ें- 'बहू राजी है तो मैं छोटे बेटे से शादी करवा दूंगा', शहीद कैप्टन अंशुमान के पिता ने क्यों कहा ऐसा? अब क्या हुआ












Click it and Unblock the Notifications