कौन हैं शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह, जिनपर अहमद ने किया ऐसा अश्लील कमेंट कि शर्मसार हुआ देश
Smriti Singh (widow of Capt Anshuman Singh): भारतीय सेना के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी स्मृति सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। इनके खबरों में बने रहने की वजह से पूरा देश शर्मसार है। जी हां, एक शहीद की पत्नी को लेकर दिल्ली के एक अहमद नाम के शख्स ने, ऐसा अश्लील कमेंट किया है, जिसपर पूरा देश शर्मसार है। ये कमेंट ऐसा है कि जिसको ना तो छापा जा सकता है और ना ही लिखा जा सकता है।
5 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। ये सम्मान उनकी पत्नी स्मृति सिंह और उनकी मां ले लिया था। 2023 में सियाचिन में एक बड़ी आग की घटना में कई लोगों को बचाने में अंशुमान सिंह शहीद हो गए थे। इस समारोह के दौरान की स्मृति सिंह की रोते हुए तस्वीर वायरल हो गई थी। आइए जानें कौन हैं स्मृति सिंह?

ये भी पढ़ें- 'प्यार से बेरहम कुछ नहीं है, दिल छली हो गया', शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी को देख क्यों रोने लगीं कंगना
Who is Smriti Singh: कौन हैं स्मृति सिंह?
- स्मृति सिंह, भारतीय सेना के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी हैं। स्मृति सिंह अभी युवा हैं। स्मृति सिंह फिलहाल अपने शहीद पति अंशुमान सिंह के परिवार के साथ रहती हैं। स्मृति सिंह ने इंजीनियरिंग में डिग्री ली है।
- अंशुमान सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया के निवासी थे। अंशुमान सिंह की मां का नाम मंजू सिंह है। अंशुमान सिंह एक साधारण परिवार से आते थे।

- अंशुमान सिंह और स्मृति सिंह की मुलाकात एक इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई थी। स्मृति सिंह ने बताया था कि हम एक इंजीनियरिंग कॉलेज में मिले लेकिन अंशुमान का सलेक्शन सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) के लिए हो गया था।
- अंशुमान सिंह और स्मृति सिंह ने फरवरी 2023 की शुरुआत में शादी की थी। शादी के दो महीने बाद ही अंशुमान सिंह की पोस्टिंग सियाचिन में हो गई थी।
Cpt #AnshumanSingh was awarded the #KirtiChakra (posthumously). It was an emotional moment for his wife, Veer Nari Smt. Smriti, who accepted the award from President Smt. Droupadi Murmu. Smt. Smriti shares the inspiring story of her husbands commitment and dedication to the… pic.twitter.com/HfqWsJAnsv
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) July 6, 2024
Anshuman Singh Smriti Singh Love Story: अंशुमान सिंह और स्मृति सिंह की प्रेम कहानी
कीर्ति चक्र लेने के बाद एक दिल को छू लेने वाले वीडियो इंटरव्यू में स्मृति सिंह ने अपने दिवंगत पति अंशुमान सिंह के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था। स्मृति ने कॉलेज में अपने दिवंगत पति से पहली बार मिलने को याद करते हुए कहा, "यह पहली नजर का प्यार था। हम कॉलेज के पहले दिन मिले थे। मैं ज्यादा ड्रामेटिक नहीं बनूंगी, लेकिन यह पहली नजर का प्यार था। एक महीने के बाद, उनका चयन AFMC) के लिए हो गया था...क्योंकि वह एक सुपर इंटेलिजेंट व्यक्ति था।''
स्मृति सिंह ने कहा, ''पहली मुलाकात में ही प्यार होने के बाद अगले आठ सालों तक हम लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। जिसके बाद हमने शादी करने का फैसला किया।''
लेकिन किस्मत ने नवविवाहित जोड़े के लिए कुछ और ही तय कर रखा था। फरवरी 2023 में उनकी शादी के कुछ ही महीनों बाद, कैप्टन सिंह को सियाचिन में तैनात किया गया, जहां 19 जुलाई, 2023 को उनकी असामयिक मृत्यु हो गई।

अपने दिवंगत पति के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए स्मृति ने गहरे दुख के साथ कहा, "18 जुलाई (2023) को, हमने इस बारे में लंबी बातचीत की कि अगले 50 वर्षों में हमारा जीवन कैसा होगा। हमारा अपना घर होगा, हमारे बच्चे होंगे, और भी बहुत कुछ। 19 तारीख की सुबह (अगले दिन), मैं उठी, मुझे फोन आया कि वह अब नहीं रहे।"
स्मृति सिंह ने आगे बताया कि कैप्टन अंशुमान सिंह की असामयिक मृत्यु से वह और उनका परिवार अब तक उभरने की कोशिश कर रहा है। स्मृति ने कहा, "शुरुआती 7-8 घंटों तक, हम यह स्वीकार नहीं कर पाए कि ऐसा कुछ हुआ था। आज तक, मैं इससे उबर नहीं पाई हूं। बस यह समझने की कोशिश कर रही थी, सोच रही थी कि शायद यह सच नहीं है। लेकिन अब जब मुझे कीर्ति चक्र मिला है तो मैं खुद को समझाने की कोशिश कर रही हूं।''
National Commission for Women (NCW) has identified a lewd and derogatory comment made by Ahmad K. from Delhi on a photo of a Kirt Chakra Captain Anshuman Singhs widow. This act violates Section 79 of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023, and Section 67 of the Information Technology… pic.twitter.com/h2zvqfKGgy
— NCW (@NCWIndia) July 8, 2024
स्मृति सिंह पर क्या किया गया था अश्लील कमेंट? कौन है वो शख्स?
कैप्टन अंशुमान सिंह की मां मंजू देवी और पत्नी स्मृति सिंह की कीर्ति चक्र लेते हुए तस्वीर खूब वायरल की गई थी। महिला आयोग (NCW) ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि, अहमद नाम के एक शख्स ने स्मृति सिंह की तस्वीर पर अश्लील कमेंट किया है। अहमद दिल्ली का रहने वाला है। एक्स लिंक पर अहमद ने जो स्मृति सिंह को लेकर कमेंट किया है, वो इतना अश्लील और वाहियात है कि जो छापा नहीं जा सकता है।
महिला आयोग के मुताबिक सिर्फ अहमद ने ही नहीं, उस पोस्ट के नीचे कई लोगों ने कमेंट में स्मृति सिंह के लिए घटिया बातें कही हैं। अहमद के अलावा राजीव परीक, दिलीप कुमार, अमजद, उमर, जैसे न जाने और कितने लोग हैं जिन्होंने तस्वीरों पर अश्लील कमेंट किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications