CAA: मंगलोर हिंसा में हुई थी 2 की मौत, येदियुरप्पा बोले- जांच से पहले नहीं देंगे मुआवजा
बेंगलुरू। नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान कर्नाटक के मंगलोर में भी दो लोगों की मौत हो गई। अब इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि इन दोनों मृतकों के परिवारों को मुआवजा प्रदर्शनों की जांच खत्म होने के बाद ही दिया जाएगा। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब एक हफ्ते पहले ही मंगोलर पुलिस ने प्रदर्शन का वीडियो जारी किया है।

येदियुरप्पा ने क्या कहा ?
जिसमें दिख रहा है कि प्रदर्शन करने की योजना पहले ही बनाई गई थी। येदियुरप्पा ने कहा, 'सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान मंगलोर में हिंसा के दौरान मारे गए दो लोगों के परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा, जांच के बाद ही तय होगी।' राज्य सरकार ने हिंसक प्रदर्शन में जांच के आदेश दे दिए हैं। 19 दिसंबर को पुलिस की कार्रवाई में जलील (49) और नौशीन (23) नाम के दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

येदियुरप्पा ने मृतकों के परिवार से की थी मुलाकात
पुलिस द्वारा जारी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रदर्शनकारी एक ऑटो ट्रॉली में पत्थर लेकर आए थे। जिन्हें पुलिस पर फेंका गया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शनिवार को मंगलोर आए थे। यहां उन्होंने मृतकों के परिवार से मुलाकात कर दोनों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की बात कही थी। हालांकि वीडियो के जारी होने के बाद येदियुरप्पा ने अपना फैसला बदल लिया।

कांग्रेस ने की निंदा
भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने सरकार के इस फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा, 'दुनिया में कहीं भी अपराधियों को मुआवजा नहीं दिया जाता है। इसलिए जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक सरकारी पैसे का कोई सवाल ही नहीं है।' हालांकि इस फैसले की कांग्रेस के नेताओं ने निंदा की है। कांग्रेस नेता और पूर्व स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से उन मृतकों के परिवार को तत्काल राहत नहीं देने का कदम खेदजनक है।
-
Bhopal News: दतिया नवग्रह मंदिर पर केसवानी का बड़ा बयान, बोले - नरोत्तम मिश्रा ने जोड़ा सांस्कृतिक महत्व -
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स दौरा, जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल लॉन्च -
Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए -
उत्तराखंड में किसकी लगेगी लॉटरी, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट का निकला शुभ मुहूर्त, जानिए कब -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications