असम में हाईवे किनारे संतरे बेच रही तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी
असम के चिरांग में जब आप हाईवे से गुजरेंगे तो एक महिला अपने बच्चों के साथ संतरे बेचते मिल जाएगी। ये कोई साधारण महिला नहीं है।
चिरांग। यूं तो हर सरकार कहती है कि वो खेलों में हिस्सा लेने वालों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएंगे लेकिन असम के चिरांग में जो हो रहा है वो देख कर आप चौंक जाएंगे। यहां राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली बुली बासुमैत्री अब हाईवे पर संतरे बेंच रही हैं।

अपने मेडल और प्रमाण पत्र दिखाते हुए बुली ने कहा कि मैं बीते साल 3 साल से संतरे बेंच रही हूं। मैंने कई सारे पदक जीते हैं। मैंने असम पुलिस में नौकरी के लिए आवेदन किया है लेकिन वो मुझे अब तक नहीं मिली।
वहीं बुली के मामले पर टिप्पणी करते हुए असम के खेल मंत्री पल्लब लोचन दास ने कहा कि अगले हफ्ते तक बुली को कोच नियुक्त कर दिया जाएगा। इसके बाद पंजाब में शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग मुहैया कराई जाएगी।

ये भी पढ़े: यूपी चुनाव: ईवीएम मशीनों की बंदरों से रखवाली के लिए तैनात किए लंगूर












Click it and Unblock the Notifications