माया के अपमान पर लखनऊ में बीएसपी का हल्ला बोल, माफी से संतुष्ट नहीं
लखनऊ। यूपी की पूर्व सीएम मायावती पर अश्लील टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह को बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन बसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर लखनऊ में इस बारे में हल्ला बोला। Video- भाजपा उपाध्यक्ष ने मायावती की तुलना वेश्या से कर डाली
लखनऊ के हजरतगंज में गुरुवार सुबह भारी संख्या में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और दयाशंकर के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया है।
बसपा नेता मेवालाल ने दर्ज करवाया केस
गौरतलब है कि बसपा नेता मेवालाल ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में इस बयान के लिए दयाशंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है और खुद बीजेपी ने दयाशंकर के बयान पर खेद प्रकट किया है।
दयाशंकर पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटाये गये
मालूम हो कि दयाशंकर सिंह को विवादित बयान देने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उन्हें पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है।
मायावती एक टिकट एक करोड़ का बेचती हैं
आपको बता दें कि मंगलवार को दयाशंकर सिंह ने कहा, "जो सपना काशीराम ने देखा था, उसे मायावती चूर-चूर कर रही हैं। मायावती दिन में जो टिकट एक करोड़ का बेचती हैं, वही टिकट अगर कोई दो करोड़ का चाहे तो उसे दे देती हैं। उनका चरित्र एक वेश्या की तरह है। बसपा अब समाप्त हो रही है। विधानसभा चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"













Click it and Unblock the Notifications