Video- भाजपा उपाध्यक्ष ने मायावती की तुलना वेश्या से कर डाली
लखनऊ। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में अपने चार उपाध्यक्षों की घोषणा की थी लेकिन महज कुछ दिनों के बाद ही यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर डाला है।
भाजपा निकालेगी रथ यात्रा, 403 विधानसभा सीटों का करेगी दौरा
बहुजन समाजवादी पार्टी में टिकटों की बिक्री के मामले पर बोलते हुए दयाशंकर ने माायावती के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उनका चरित्र वेश्या की तरह है। दयाशंकर ने कहा कि जिस तरह से वेश्या भी पैसा लेने के बाद काम पूरा होने तक अपना वादा निभाती है लेकिन मायावती टिकटों के लिए पैसा लेने का बाद अपना वादा भूल जाती है और दूसरे व्यक्ति को टिकट दे देती हैं जो उन्हें अधिक पैसे देता है।
मायावती की चरित्र को वेश्या से भी बदतर बताते हुए दयाशंकर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का वजूद समाप्त हो रहा है। जो सपना काशीराम ने बसपा को बनाते समय देखा था उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मायावती टिकटों की बिक्री कर रही है वह वेश्या के चरित्र से भी बदतर है।












Click it and Unblock the Notifications