Breaking News: कानपुर एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कंप

Breaking News Today LIVE Updates: दिल्ली के कुणाल हत्याकांड में पुलिस ने 4-5 संदिग्धों की पहचान की है और 10 टीमें तलाश में जुटी हैं। BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ के सुकमा में 22 नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के सामने आत्मसमर्पण किया। आतंकी हैप्पी पासिया को जल्द भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है, जिसके लिए NIA और पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है।

दूसरी ओर, दिल्ली में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 18-20 अप्रैल के बीच तापमान 40-41 डिग्री तक रह सकता है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Breaking News Today

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 18, 2025, 7:15 PM IST

'लेडी डॉन' जिकरा समेत 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के मामले में 'लेडी डॉन' ज़िकरा को हिरासत में लिया गया है। उसके अलावा तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है। ज़िकरा का चचेरा भाई साहिल भी पुलिस के संपर्क में है।
Apr 18, 2025, 6:48 PM IST

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज ओलावृष्टि हुई

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज ओलावृष्टि हुई।
Apr 18, 2025, 6:31 PM IST

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा

वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "एक गलत धारणा फैलाई जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट केंद्र से जो सवाल पूछ रहा है वह यह है कि क्या गैर-हिंदू हिंदू बंदोबस्ती बोर्ड का हिस्सा होंगे? मंदिर और वक्फ बोर्ड का ट्रस्ट एक दूसरे के समानांतर नहीं हो सकता, क्योंकि वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है...वक्फ बोर्ड मंदिरों और मस्जिदों से अलग है और हम वक्फ संशोधन अधिनियम के माध्यम से यह साबित करेंगे कि किसी धर्म विशेष के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का हनन नहीं हो रहा है।"
Apr 18, 2025, 6:27 PM IST

बीजेपी विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कहा

दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के लड़के की हत्या पर बीजेपी विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कहा, "ये मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और मुख्यमंत्री ने हमें मौके पर जाने को कहा। आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद यहां अफीम, गांजा और नशे के कारोबार में लिप्त हैं, ये अवैध कारोबार कर रहे हैं और अगर कोई इन कारोबारों के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसकी हत्या कर दी जाती है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी हो। उन्हें सजा जरूर मिलेगी, उन्हें फांसी की सजा दी जाएगी। हम परिवार के साथ खड़े हैं।"
Apr 18, 2025, 4:51 PM IST

राष्ट्रपति शासन की मांग राजनीतिक, दंगों की साजिश रची

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "भाजपा 2019 से ही (पश्चिम बंगाल में) राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही है। यह उनकी रूटीन डिमांड है। हम इस मांग को कोई महत्व नहीं देते। यह मामला (बंगाल हिंसा) हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट हमारे द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट है। हालात निश्चित तौर पर खराब थे, लेकिन राज्य सरकार के कदमों से सुधार हुआ है और राज्य सरकार ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मदद भी ली। सभी बलों ने मिलकर काम किया और शांति बहाल हुई है। मुर्शिदाबाद जिले में सब कुछ सामान्य है... भाजपा राजनीति करने की कोशिश कर रही है। अमित शाह उचित कदम उठाने के बजाय राजनीति कर रहे हैं... उन्होंने दंगे कराने की साजिश रची..."
Apr 18, 2025, 4:46 PM IST

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने हिंसा प्रभावितों से सीधा संवाद किया

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मालदा जिले के एक सहारा गृह में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनी और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
Apr 18, 2025, 1:59 PM IST

छत्तीसगढ़ में 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ में 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Apr 18, 2025, 1:56 PM IST

बिहार: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर रोकी ट्रेन

पटना में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट के विरोध में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन को रोक दिया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
Apr 18, 2025, 1:55 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, '...हम यहां मिंटो ब्रिज के पास हैं, जहां बरसात के मौसम में हमेशा जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। इस बार सरकार ने पूरी तैयारी की है ताकि हमें जलभराव का सामना न करना पड़े... यहां स्वचालित पंप लगाए गए हैं जिन्हें किसी ऑपरेटर की आवश्यकता नहीं होती...'
Apr 18, 2025, 12:27 PM IST

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

17 वर्षीय किशोर की सीलमपुर हत्या मामले पर DCP ट्रैफिक शशांक जायसवाल का बयान - 'आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी'
Apr 18, 2025, 11:14 AM IST

Florida State University: कौन है फीनिक्स इकनर?

Florida State University: कौन है फीनिक्स इकनर? FSU कैम्पस फायरिंग में 2 की मौत, ट्रंप कनेक्शन चर्चा में
Apr 18, 2025, 11:14 AM IST

कौन हैं प्रोफेसर स्वर्ण सिंह, जिन्हें JNU ने किया बर्खास्त?

JNU News: प्रोफेसर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, जेएनयू ने किया बर्खास्त, जानिए कौन हैं स्वर्ण सिंह?
Apr 18, 2025, 11:12 AM IST

हम चीन के साथ बहुत अच्छा समझौता करने जा रहे हैं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ एक “बहुत अच्छे” व्यापार समझौते पर पहुंचने का विश्वास जताया है, हालांकि US ने चीनी आयात पर 245 प्रतिशत तक का भारी शुल्क लगाया है।
Apr 18, 2025, 10:59 AM IST

सीलमपुर में 17 वर्षीय कुनाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

सीलमपुर के स्थानीय निवासियों ने 17 वर्षीय कुनाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी रखते हुए इलाके की एक सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
Apr 18, 2025, 8:14 AM IST

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में दो की मौत

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में दो की मौत, पांच घायल; संदिग्ध की पहचान डिप्टी के बेटे के रूप में हुई
Apr 18, 2025, 8:12 AM IST

अक्षय कुमार की 'केसरी 2' देख इस एक्ट्रेस के पति ने मांगा नेशनल अवॉर्ड, शेयर किया रिव्यू

Kesari 2: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' देख इस एक्ट्रेस के पति ने मांगा नेशनल अवॉर्ड, शेयर किया रिव्यू
Apr 18, 2025, 8:12 AM IST

CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं के बीते 5 साल का पास प्रतिशत

CBSE Board Result 2025: किस दिन आने वाला है CBSE बोर्ड का रिजल्ट? यहां देखें बीते 5 साल का पास परसेंटेज
Apr 18, 2025, 8:11 AM IST

IPL 2025: Points Table में क्या हुआ बदलाव?

IPL 2025: Points Table में क्या हुआ बदलाव? जानिए आज की रैंकिंग और अपनी टीम का हाल!
Apr 18, 2025, 8:11 AM IST

दिलीप घोष करेंगे शादी! कौन हैं होने वाली दुल्हन रिंकू?

61 की उम्र में BJP नेता दिलीप घोष करने जा रहे हैं शादी! कौन हैं उनके होने वाली दुल्हन रिंकू मजूमदार?
Apr 18, 2025, 8:10 AM IST

चाकू की नोंक पर अमेरिकी नागरिक ने विमान को किया हाईजैक

एक अमेरिकी नागरिक ने बेलीज में चाकू की नोंक पर एक छोटे ट्रॉपिक एयर विमान का अपहरण कर लिया और बाद में एक यात्री ने उसे गोली मार दी. रॉयटर्स ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी.
Apr 18, 2025, 8:08 AM IST

35 श्रद्धालु यात्री घायल और 3 की हालत गंभीर

बुलढाणा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 35 श्रद्धालु यात्री घायल और 3 की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज।
Apr 18, 2025, 8:08 AM IST

लोगों ने क्रॉस जुलूस निकाला

गुड फ्राइडे के अवसर पर लोगों ने पलायम में सेंट जोसेफ कैथेड्रल में क्रॉस जुलूस में भाग लिया।
Apr 17, 2025, 6:38 PM IST

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 18-20 अप्रैल के बीच तापमान 40-41 डिग्री तक रह सकता है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+