CBSE Board Result 2025: किस दिन आने वाला है CBSE बोर्ड का रिजल्ट? यहां देखें बीते 5 साल का पास परसेंटेज
CBSE Board Result 2025: हर साल लाखों छात्र CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये नतीजे न सिर्फ उनकी पढ़ाई का आंकलन करते हैं, बल्कि करियर की अगली दिशा भी तय करते हैं। इस बार भी लाखों छात्र और उनके माता-पिता CBSE बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही जारी किया जा सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि CBSE 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के मध्य तक घोषित किए जाएंगे। बोर्ड की तरफ से तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में आएगा।

रिजल्ट कहां देखें?
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए results.cbse.nic.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा ये वेबसाइट्स भी काम आ सकती हैं:
- cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
ये भी पढ़ें: UK Board Result 2025: इस दिन जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट, वेबसाइट डाउन हो तो SMS से ऐसे करें चेक
पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
- कक्षा 10: पास प्रतिशत रहा 93.60%
- कक्षा 12: पास प्रतिशत रहा 87.98%
दोनों कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। कक्षा 10 में लड़कियों ने 2.04% और कक्षा 12 में 6.40% ज्यादा पास प्रतिशत हासिल किया।
CBSE कक्षा 10 के बीते वर्षों के रिजल्ट
- 2024: 93.60%
- 2023: 93.12%
- 2022: 94.40%
- 2021: 99.04%
- 2020: 91.46%
- 2019: 92.45%
CBSE कक्षा 12 के बीते वर्षों के रिजल्ट
- 2024: 87.98%
- 2023: 87.33%
- 2022: 92.71%
- 2021: 99.37%
- 2020: 88.78%
- 2019: 83.4%
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
CBSE की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं।
मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
छात्र की मार्कशीट में ये जानकारियां दी जाएंगी:
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- जन्मतिथि
- शहर व राज्य
- विषय अनुसार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल का स्टेटस












Click it and Unblock the Notifications