JNU News: प्रोफेसर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, जेएनयू ने किया बर्खास्त, जानिए कौन हैं स्वर्ण सिंह?
JNU News: भारत में ही नहीं दुनिया भर में मशहूर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) इस वक्त गलत कारणों की वजह से चर्चा में है। दरअसल यहां के प्रोफेसर स्वर्ण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, जिसके चलते विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) ने उन्हें विश्वविद्यालय से बर्खास्त कर दिया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि ये मामला मई 2024 का है, इसकी जांच की जा रही थी जिसमें प्रोफेसर स्वर्ण सिंह दोषी निकले इसलिए ये एक्शन लिया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के एक सीनियर फैकल्टी सदस्य स्वर्ण सिंह पर एक जापानी दूतावास की अधिकारी ने यौनशोषण का आरोप लगाया था, जिसकी जांच करने के लिए एक समिति गठन की गई थी।
अभी तक प्रोफेसर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई
इस जांच में स्वर्ण सिंह के खिलाफ सबूत पाए गए , जिसके बाद स्वर्ण सिंह को विवि ने बर्खास्त कर दिया, हालांकि इस बारे में अभी तक प्रोफेसर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
आइए जानते हैं कि कौन हैं प्रोफेसर स्वर्ण सिंह? (JNU News)
- जेएनयू की वेबसाइट के अनुसार प्रोफेसर स्वर्ण सिंह JNU के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज़ के सेंटर फॉर इंटरनेशनल पॉलिटिक्स, ऑर्गनाइजेशन एंड डिसआर्मामेंट में कार्यरत थे।
- वो अंतरराष्ट्रीय राजनीति, भारत की रक्षा और परमाणु नीति, शांति अध्ययन, और भारत-चीन रिलेशन पर खास जानकारी रखते हैं।
स्वर्ण सिंह ने राजनीति विज्ञान में एमए किया है
- स्वर्ण सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एम.ए., और JNU से एम.फिल. और पीएच.डी. की डिग्रियां प्राप्त की हैं।
- स्वर्ण सिंह 2001 से JNU में पढ़ा रहे थे और इससे पहले वो इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज़ एंड एनालिसिस में कार्यरत थे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के बारे में खास बातें (JNU News)
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) भारत के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में से एक है।
- यह विश्वविद्यालय नई दिल्ली में स्थित है और इसे वर्ष 1969 में स्थापित किया गया था।
- इसका नाम भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया है।
- NACC ने विश्वविद्यालय को 3.9 ग्रेड दिया है, जो कि देश में किसी भी शैक्षिक संस्थान का उच्चतम ग्रेड है।
- जेएनयू को वर्ष 2017 में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का पुरस्कार मिल चुका है और ये विदेशी छात्र भी भारी संख्या में पढ़ने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications