Florida State University: कौन है फीनिक्स इकनर? FSU कैम्पस फायरिंग में 2 की मौत, ट्रंप कनेक्शन चर्चा में

Florida State University: फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) अमेरिका में दोपहर के समय लंच ब्रेक के दौरान अचानक गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। छात्र संघ के पास अज्ञात हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरा परिसर दहशत में आ गया। इस दुखद घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कौन है फीनिक्स इकनर?

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) की घटना में फीनिक्स इकनर की पहचान शूटर के रूप में हुई है, अधिकारियों ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी पुष्टि की। 20 वर्षीय युवक लियोन काउंटी शेरिफ की डिप्टी जेसिका इकनर का बेटा है और लियोन काउंटी शेरिफ ऑफिस (LCSO) यूथ एडवाइजरी काउंसिल का हिस्सा है। पुलिस ने कहा कि इकनर ने शूटिंग में डिप्टी की बंदूक का इस्तेमाल किया था और घटनास्थल से हथियार बरामद किया गया। 43,000 से ज़्यादा छात्रों वाले विश्वविद्यालय FSU में गोलीबारी होने से सभी छात्र दहशत में आ गए। चारो-तर अफरा-तफरी मच गई। एक मिनट में आठ से दस गोलियां चलने की आवाज सुनी गई।

Florida State University

यूनिवर्सिटी को फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है

इस मामले में पुलिस ने बताया है कि फायरिंग में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति छात्र नहीं थे। हमलावर की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। सुरक्षा के मद्देनज़र यूनिवर्सिटी को फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है और कैंपस में न रहने वाले छात्रों को बाहर निकल जाने को कहा गया है।

अधिकारियों द्वारा जैसे ही फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) में फायरिंग करने वाले संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक की गई, वैसे ही सोशल मीडिया पर उससे जुड़े प्रोफाइल तेजी से वायरल होने लगे। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई पोस्ट्स में आरोपी को FSU कैंपस के आसपास हुए ट्रंप विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेते हुए देखा गया है। इन तस्वीरों और वीडियो ने लोगों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों की सुरक्षा करना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वहीं, इस भयावह घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस गोलीबारी को "भयानक" करार दिया। हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे इस घटना के बाद बंदूक कानूनों में सुधार की जरूरत महसूस करते हैं, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि "लोगों की सुरक्षा करना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है।"

यह घटना एक बार फिर अमेरिका में गन कंट्रोल को लेकर जारी बहस को हवा दे गई है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, हर जगह यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे मामलों को रोकने के लिए और कितनी देर इंतजार किया जाएगा।

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) कहां है

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (Florida State University - FSU) अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की राजधानी टलाहैसी में स्थित एक प्रमुख सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय 1851 में स्थापित हुआ था और इसे फ्लोरिडा में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना निरंतर संचालन करने वाला संस्थान माना जाता है ।​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+