Breaking News LIVE: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 2 घायल

Breaking News LIVE: शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। केजरीवाल ने शराब नीति घोटाले में सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके जमानत की मांग की थी। इस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल 156 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे।

Breaking News LIVE

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 14, 2024, 12:20 AM IST

किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कहा, "किश्तवाड़ मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई। जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है"
Sep 13, 2024, 7:48 PM IST

जम्मू कश्मीर :किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

किश्तवाड़ जिले के छतरू पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नैदघम गांव के ऊपरी इलाके पिंगनाल दुगड्डा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब किश्तवाड़ के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान जावानों पर गोलीबारी की गई। जिसके बाद सुरक्षा बलों की ओर भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
Sep 13, 2024, 6:29 PM IST

जेल से बाहर आए केजरीवाल

जेल से बाहर आए केजरीवाल, सीएम भगवंत मान भी उनके साथ मौजूद।
Sep 13, 2024, 5:50 PM IST

तिहाड़ जेल पहुंचे CM मान और आप नेता मनीष सिसौदिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता मनीष सिसौदिया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचे, जो दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद आज तिहाड़ जेल से रिहा होंगे।
Sep 13, 2024, 5:18 PM IST

दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर जश्न मनाया।
Sep 13, 2024, 4:56 PM IST

तिहाड़ जेल के लिए रवाना हुईं सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास से तिहाड़ जेल के लिए रवाना हुईं। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को जमानत दे दी है।
Sep 13, 2024, 4:54 PM IST

AAP नेता जैस्मीन शाह ने कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर AAP नेता जैस्मीन शाह ने कहा, "आज जो फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है, उसमें न केवल अरविंद केजरीवाल को बेल मिली है बल्कि देश के लोगों को एक संदेश मिला है कि कोई भी सरकार संविधान के ऊपर नहीं होती है। आज सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि CBI पक्षपात कर रही थी और तोते की तरह काम कर रही थी इसलिए सुप्रीम कोर्ट का आज का ऑर्डर बहुत मायने रखता है। आज सवाल भाजपा से करना चाहिए कि दो साल से वह चिल्ला रहे हैं कि घोटाला हुआ है तो आप ट्रायल शुरू क्यों नहीं कर रहे हैं?"
Sep 13, 2024, 2:42 PM IST

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा

शिमला (हिमाचल प्रदेश): सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "शिमला में अवैध रूप से बनी मस्जिद से जुड़ा पूरा मामला है, उसकी अतिरिक्त मंजिलों को मुस्लिम समुदाय ने खुद तोड़ने की इजाजत आयोग से मांगी है। किसी भी तरह का अवैध निर्माण, चाहे वह किसी भी धर्म का हो,उस पर हमारी सरकार कार्रवाई करने के लिए तैयार है।"
Sep 13, 2024, 2:40 PM IST

कौन हैं जस्टिस उज्जल भुइयां, जिन्होंने केजरीवाल की CBI गिरफ्तारी को बताया अनुचित

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सीएम केजरीवाल की जमानत पर फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने सुनाया है। एक और जहां जस्टिस सूर्यकांत ने सीबीआई की गिरफ्तारी को उचित बताया तो वहीं जस्टिस भुइयां ने इसे अनुचित बताया है।
Sep 13, 2024, 2:40 PM IST

Haryana Chunav: केजरीवाल के बाहर आने के बाद क्या बदल जाएगा हरियाणा का चुनाव

Arvind Kejriwal in Haryana Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। 5 अक्‍टूबर को मतदान व 8 अक्‍टूबर को मतगणना है। भाजपा-‍कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी अकेले मैदान में उतरी है। कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने के कारण आप ने हरियाणा की सभी 90 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित किए हैं। इस बीच 13 सितंबर 2024 को आप के मुखिया दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है।
Sep 13, 2024, 1:07 PM IST

केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुशी से झूमी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल, जानें क्‍या कहा?

Arvind Kejriwal Bail Granted: सुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल खुशी से गदगद नजर आई।
Sep 13, 2024, 1:02 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने CBI को फिर याद दिलाया 'पिंजरे का तोता' और दे दी केजरीवाल को जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। इस दौरान जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भूयान ने सीबीआई को लेकर टिप्पणी की उसके बाद एक बार फिर से सीबीआई कटघरे में खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भूयान ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए अलग से अपनी राय देते हुए सीबीआई की आलोचना की।
Sep 13, 2024, 12:25 PM IST

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा

दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं हैं, बल्कि ईमानदार राजनीति का एक ब्रांड हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण 6 महीने की जेल जाना पड़ा। इस फैसले से AAP को और ताकत मिलेगी। वेलकम बैक अरविंद केजरीवाल। हम सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश को पढ़ने के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।
Sep 13, 2024, 11:33 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में जानें क्या-क्या कहा?

Arvind Kejriwal Bail: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सीएम केजरीवाल 156 दिन बाद तिहाड़ जेल से अब रिहा होंगे। कोर्ट ने 10 लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत का आदेश दिया गया। यह फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने सुनाया।
Sep 13, 2024, 11:32 AM IST

आप नेता गोपाल राय ने कहा

दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा, "सभी को बधाई। दिल्ली के सीएम अब सामने आ रहे हैं। लोगों में खुशी है। इससे दिल्ली और पूरे देश में संदेश गया है कि तानाशाही एक दिन हारती है, चाहे वह कितनी भी मजबूत क्यों न हो।"
Sep 13, 2024, 11:31 AM IST

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "करीब 40 लोगों को आरोपी बनाया गया था और सिर्फ 2 लोग आज जेल में बचे थे, इसलिए ज़मानत तय थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों के बारे में जो कहा वो केंद्र सरकार के लिए बड़ी फटकार है...सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी ये षड्यंत्र कर रही थी। केंद्र सरकार के गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।"
Sep 13, 2024, 11:29 AM IST

आज सच्चाई की जीत हुई है- मनीष सिसोदिया

ये एक बार फिर साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा सच्चा, ईमानदार, देशभक्त नेता इस देश में नहीं है। जिनको गिरफ़्तार करने के लिए भाजपा ने हज़ारों तरह की साजिश रची। उन्हें जेल में डाला। आज सुप्रीम कोर्ट का हम धन्यवाद करते हैं जिनके कारण आज सच्चाई की जीत हुई है और झूठ का पर्दाफाश हुआ है: AAP नेता मनीष सिसोदिया
Sep 13, 2024, 11:10 AM IST

गिरफ्तारी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जस्टिस भुइयां ने सीबीआई की ओर से दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार करने के समय और तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "असहयोग का मतलब खुद को दोषी ठहराना नहीं हो सकता, इसलिए इस आधार पर सीबीआई की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी अस्वीकार्य है।"
Sep 13, 2024, 11:02 AM IST

आप पार्टी में खुशी की लहर

दिल्ली: शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप नेता मनीष सिसौदिया के आवास के बाहर मिठाइयां बांटी गईं।
Sep 13, 2024, 11:00 AM IST

CM केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 156 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर

Arvind Kejriwal Bail: आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई (CBI) की ओर से हुई गिरफ्तारी को चुनौती देने और जमानत के लिए सीएम केजरीवाल की ओर से दो याचिकाएं दायर की गई थीं।
Sep 13, 2024, 10:59 AM IST

केजरीवाल को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर

शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल 156 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे।
Sep 13, 2024, 10:47 AM IST

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली।
Sep 13, 2024, 10:46 AM IST

दिल्ली शराब घोटाला केस: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

​अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पीठ बैठ गई है।
Sep 13, 2024, 10:41 AM IST

थोड़ी देर में आएगा 'सुप्रीम' फैसला

शराब नीति घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन काफी अहम है। अरविंद केजरीवाल पर जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। केजरीवाल ने शराब नीति घोटाले में सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके जमानत की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+