केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुशी से झूमी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल, जानें क्‍या कहा?

Arvind Kejriwal Bail Granted: सुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत दे दी है। केजरीवाल शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो गए।

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल खुशी से गदगद नजर आई।

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते के तुरंत बाद सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर की जिसमें उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Sunita Kejriwal

सुनीता केजरीवाल ने अपनी पोस्‍ट में लिखा- "आप परिवार को बधाई! मजबूत बने रहने के लिए बधाई, हमारे अन्य नेताओं की जल्द रिहाई की भी कामना करती हूं।

सुनीता केजरीवाल ने बांटे लड्डू मनाया जश्न

बता दें केजरीवाल के जेल से रिहा होने की खुशी में सुनीता केजरीवाल ने लड्डू बांटे और आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर जश्‍न मनाया। इस मौके पर आप सांसद संजय सिंह, दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी और सोमनाथ भारत के अलावा अन्‍य नेता मौजूद रहे।

भाजपा के मंसूबों पर पानी फिर गया

इस मौके पर केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ने कहा आज भाजपा के मंसूबों पर पानी फिर गया है। भाजपा विपक्ष के नेताओं को जेल में डालकर सतर में बने रहना चाहती है। ये ही भाजपा का मकसद रहा है।

कोर्ट से मिली जमानत लेकिन...

अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई को दिल्‍ली हाईकोर्ट से जमानत मिली, जेल से बाहर आने से पहली ही सीबीआई ने जेल से ही अरेस्‍ट कर लिया था। सीएम केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ केजरीवाल के वकील ने सप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जिस पर कोर्ट ने 13 सितंबर को फैसला सुनाते हुए केजरीवाल को जमानत दे दी।

21 मार्च को

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब नीति घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च 2024 को सीएम आवास की गहन जांच के बाद अरेस्‍ट किया। लोकसभा चुनाव के लिए 21 दिनों के लिए कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी और चुनाव खत्‍म होने के बाद 2 जून को केजरीवाल दोबारा जेल जा कर सिरेंडर कर दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने CBI को फिर याद दिलाया 'पिंजरे का तोता' और दे दी केजरीवाल को जमानत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+