Haryana Chunav: केजरीवाल के बाहर आने के बाद क्या बदल जाएगा हरियाणा का चुनाव, किसको होगा अधिक नुकसान?
Arvind Kejriwal in Haryana Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। 5 अक्टूबर को मतदान व 8 अक्टूबर को मतगणना है। भाजपा-कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी अकेले मैदान में उतरी है। कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने के कारण आप ने हरियाणा की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इस बीच 13 सितंबर 2024 को आप के मुखिया दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है।
अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने पर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में नई जान आ जाएगी। खुद अरिवंद केजरीवाल भी हरियाणा के रहने वाले हैं। अगर केजरीवाल हरियाणा चुनाव प्रचार में करते हैं तो भाजपा-कांग्रेस के भी सियासी समीकरण बिगड़ने तय हैं।

अभी यह तय नहीं है कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा में कौनसी सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे? हालांकि अरिवंद केजरीवाल हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जिन-जिन सीटों पर भी चुनाव प्रचार करेंगे, उनके परिणाम पर हर किसी की नजर रहेगी। आइए समझते हैं केजरीवाल की वजह से भाजपा-कांग्रेस में किसे फायदा-किसे नुकसान होगा?
हरियाणा भाजपा को फायदा
अरविंद केजरीवाल के निशाने पर भाजपा हमेशा से रही है। हरियाया विधानसभा चुनाव 2024 में भी आम आदमी पार्टी भाजपा को टारगेट करने से नहीं चूकने वाली है। हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार है।
भाजपा हरियाणा चुनाव 2024 में गैर जाट वोटों के भरोसे उतरी है। आम आदमी पार्टी को सिर्फ भाजपा के खिलाफ वाले मिलेंगे, जो अरविंद केजरीवाल के सक्रिय नहीं होने से कांग्रेस को भी मिल सकते थे। ऐसे में कांग्रेस को एकमुश्त मिल सकने वाले एंटी भाजपा वाले वोटों का अब आप और कांग्रेस में बंटवारा हो जाएगा। जिससे कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा होगा।
हरियाणा कांग्रेस को गठबंधन में होता फायदा
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने कांग्रेस-आम आदमी पार्टी के गठबंधन की पेशकश की थी, जो सिरे नहीं चढ़ पाई। आप और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी। जाट भरोसे चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस को अगर आप का भी साथ मिल जाता तो नुकसान की बजाय फायदा अधिक होता। कांग्रेस हरियाणा की 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भिवानी सीट माकपा के लिए छोड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications