Breaking News: ममता बनर्जी ने दिया मेडिकल स्टाफ को वेतन वृद्धि का तोहफा, बढ़ाए 10,000 रुपए

Breaking News Today (24 Feb 2025) Updates: दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज सोमवार से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत मंत्रियों ने विधानसभा में शपथ ली। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। वहीं बिहार के भागलपुर से देशभर के किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की।

वहीं, अगर मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में नये पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में भी आंधी के साथ बारिश का अनुमान है।

Breaking News Today

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Feb 24, 2025, 5:37 PM IST

मेडिकल स्टाफ के लिए वेतन वृद्धि का तोहफा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मेडिकल स्टाफ के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की, "मैं सभी इंटर्न, हाउस स्टाफ, पोस्ट-ग्रेजुएट प्रशिक्षुओं और पोस्ट-डॉक्टरल प्रशिक्षुओं के लिए 10,000 रुपये की वृद्धि की घोषणा करती हूं।"
Feb 24, 2025, 5:12 PM IST

दिल्ली में GRAP-II रद्द

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण II को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए चरण I के तहत उपाय लागू रहेंगे।
Feb 24, 2025, 3:59 PM IST

PM मोदी ने कहा

जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह स्थितियों को कभी भी नहीं बदल सकते: PM मोदी
Feb 24, 2025, 3:58 PM IST

Congress Protest: जयपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से उलझे

Congress Protest: जयपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से उलझे, वाटर कैनन से करना पड़ा तितर-बितर
Feb 24, 2025, 3:58 PM IST

खुशखबरी! पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी

खुशखबरी! पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी, 9.8 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये
Feb 24, 2025, 1:33 PM IST

श्रीनगर के कुरसु-राजबाग इलाके में एक घर में आग लग गई

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के कुरसु-राजबाग इलाके में एक घर में आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।
Feb 24, 2025, 1:32 PM IST

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, "हमने पिछले 2 दिन से मुख्यमंत्री से समय मांगा था, 2 दिन तक हमें समय नहीं मिला और आज हम सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से मिलने गए और हमने उन्हें बताया कि पहली कैबिनेट में जो वादा किया गया था, मोदी जी ने जो गारंटी दी थी, वो वादा टूट गया है, वो गारंटी झूठी साबित हुई है। हमें उम्मीद है कि 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की पहली किस्त 2500 रुपये दिल्ली की हर महिला के खाते में जरूर आएगी..."
Feb 24, 2025, 1:31 PM IST

एसएलबीसी सुरंग हादसा

एसएलबीसी सुरंग हादसा: एनडीएमए के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता मर्री शशिधर रेड्डी ने कहा, "यह वास्तव में निराशाजनक और दुखद है कि यह पहली बार नहीं है कि ऐसी बाढ़ आई है, एसएलबीसी सुरंग ढह गई है। यह निश्चित रूप से आत्मनिरीक्षण का समय है। मुझे लगता है कि राज्य सरकार ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया है कि ऐसी स्थितियों में क्या किया जाना चाहिए। ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं। इससे क्या सबक मिलता है? सुरक्षा उपाय क्यों नहीं किए गए? हमें प्रार्थना करनी चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि हम फंसे हुए लोगों को बचा पाएंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को बैठकर ऐसी स्थितियों के लिए एक प्रबंधन योजना, आपदा प्रबंधन योजना तैयार करनी चाहिए।"
Feb 24, 2025, 12:18 PM IST

कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
Feb 24, 2025, 12:17 PM IST

परवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंदर इंद्राज सिंह ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
Feb 24, 2025, 11:47 AM IST

भारत नतीजे लाकर दिखाता है- PM

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर UN की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।"
Feb 24, 2025, 11:45 AM IST

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। खनिज पदार्थ के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो संभावना है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है।"
Feb 24, 2025, 11:03 AM IST

जबलपुर में जीप और बस की भीषण टक्कर

जबलपुर में जीप और बस की भीषण टक्कर, प्रयागराज महाकुंभ से कर्नाटक लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, दो घायल
Feb 24, 2025, 11:01 AM IST

Bihar Politics: लालू यादव की पार्टी में शामिल होंगे नीतीश के बेटे?

Bihar Politics: लालू यादव की पार्टी में शामिल होंगे नीतीश के बेटे? तेजप्रताप यादव के बयान से सियासत तेज
Feb 24, 2025, 10:04 AM IST

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में पहुंचे गौतम अडानी

मध्य प्रदेश: अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में पहुंचे। उनका कहना है, ''मध्यप्रदेश में बहुत संभावनाएं हैं।''
Feb 24, 2025, 10:02 AM IST

बिहार में हादसा, 7 लोगों की मौत

बिहार के पटना के मसौढ़ी में नूरा पुल पर ट्रक और टेंपो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और टेम्पो दोनों पुल से नीचे गिर गये:एसडीपीओ मसौढ़ी
Feb 24, 2025, 10:01 AM IST

पाकिस्तान के कटास राज महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ हिंदू तीर्थयात्रियों का एक समूह

लगभग 154 हिंदू तीर्थयात्रियों का एक समूह महाशिवरात्रि मनाने के लिए अमृतसर से पाकिस्तान के कटास राज महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ।
Feb 24, 2025, 9:07 AM IST

PM-KISAN Yojana की 19वीं किस्त आज होगी जारी

PM-KISAN Yojana की 19वीं किस्त आज होगी जारी, जानिए किन किसानों के खाते में मिनटों में पहुंचेंगे 2 हजार रुपये
Feb 24, 2025, 9:07 AM IST

आज PM मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे।
Feb 24, 2025, 9:05 AM IST

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज सोमवार से शुरू होगा

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+