Bihar Politics: लालू यादव की पार्टी में शामिल होंगे नीतीश के बेटे? तेजप्रताप यादव के बयान से सियासत तेज
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने की चर्चा चारों ओर है। नीतीश कुमार की पार्टी JDU के नेता निशांत को राजनीति में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। उनके समर्थन में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर लालू यादव के बड़े बेटे और RJD विधायक तेजप्रताप यादव ने एक ऐसी बात कह दी है जिससे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

तेज प्रताप ने क्या कहा?
लालू यादव के बड़े बेटे और RJD विधायक तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए निशांत कुमार को RJD ज्वाइंन करने का ऑफर दे दिया। तेजप्रताप ने कहा कि, निशांत कुमार को RJD ज्वाइन कर लेना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि, नीतीश कुमार बिहार को ठगने का काम किए हैं। जनता अब इनकी नहीं सुनने वाली है। अब बिहार की जनता नीतीश कुमार की बातों में नहीं आने वाली है।
ये भी पढ़ें 'बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार’, CM Nitish के पुत्र का कैसा रहा इतिहास, क्या होगा सियासी सफर का आगाज़
निशांत के समर्थन में पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर
बता दें कि, पटना के सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जा रहे हैं। जिसमें इशारा किया जा रहा है कि जल्द ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में एंट्री लेने वाले हैं। उनकी पार्टी JDU चाहती है कि निशांत कुमार अब पिता नीतीश की जगह ले।
इसी को लेकर बिहार में चर्चा जोरो पर हैं। इसी साल अक्टूबर महीन तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। JDU के नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे को सौंप दे।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'पहले के लोगों ने कुछ नहीं किया, अब लड़के-लड़कियां 11 बजे...’ CM Nitish ने विपक्ष को घेरा
विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं निशांत
दरअसल, पिछले कई महीनों से निशांत कुमार की बिहार की राजनीति में आने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नीतीश कुमार अपने बेटे को राजनीति में लाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसी साल अक्तूबर में होने वाले चुनाव में नीतीश कुमार अपने बेटे को विधानसभा चुनाव लड़ा सकते हैं।
नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और खराब सेहत चुनौती
सीएम नीतीश कुमार की तबियत अब ठीक नहीं रहती है। इसी को लेकर जेडीयू चाहती है कि नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे को सौंप दे। बता दें कि नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और खराब सेहत उनकी पार्टी के लिए चुनौती बन चुकी है। इसी से निकलने के लिए नीतीश अपने बेटे को आगे कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications