PM Kisan Yojna: किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी, 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के खातें में रुपया भेजा गया
PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार ने बिहार के भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। इस दौरान पीएम मोदी ने 9.8 करोड़ से अधिक किसानों से खातें में लगभग 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंग चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

डेयरी उत्पाद संयंत्र की शुरुआत
किसान सम्मान निधि के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भागलपुर से बिहार को कई और सौगात दी। बरौनी डेयरी में 113.27 करोड़ रुपये के लागत से विकसित अत्याधुनिक डेयरी उत्पाद संयंत्र की शुरुआत की, जिसकी दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 2 लाख लीटर होगी। यह पशुपालन और डेयरी विभाग का कार्यक्रम है।
बिहार के किसानों को मिली बड़ी सौगात
वहीं प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मोतिहारी में 33.80 करोड़ रुपये के निवेश से क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का भी उद्घाटन किया। ताकि मवेशी प्रजनन और डेयरी उत्पादकता को बढ़ाया जा सके।वहीं बिहार में 10,000वें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का उद्घाटन किया जो 2020 में शुरू की गई योजना के तहत निर्धारित 10,000-एफपीओ लक्ष्य की प्राप्ति को चिह्नित करेगा।
इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2020 को किया था। योजना के शुभारंभ के बाद से, 4,761 एफपीओ को समान अनुदान में 254.4 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और 1,900 एफपीओ को 453 करोड़ रुपये का क्रेडिट गारंटी कवर जारी किया गया है।
इन योजनाओं का भी शुभारंभ
किसानों से जुड़े योजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने और सुगम परिवहन की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन की गई परियोजनाओं में से एक वारिसलीगंज-नवादा-तिलैया रेल खंड का दोहरीकरण है जिसे 526 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है और यह 36.45 किलोमीटर की दूरी को कवर करता है।
इस विस्तार से रेल क्षमता में सुधार होगा, भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों और माल की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी। यह प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और व्यवसायों को तेज़ और अधिक कुशल रेल सेवाएँ प्रदान करके लाभान्वित करेगा। इसके अलावा पीएम मोदी 47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस्माइलपुर-रफीगंज सड़क ऊपरी पुल का भी उद्घाटन किया।












Click it and Unblock the Notifications