Breaking News: गुजरात के अहमदाबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म

Breaking News Live Updates: क्रिकेटर केदार जाधव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दुबई क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 15 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है। अब तक कई याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं।

देश दुनिया से जुड़े सभी अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे, पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News

LIVE Feed
Apr 08, 2025, 5:32 PM IST

बिष्णुपुर में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन

मणिपुर: मुस्लिम समुदाय के सदस्य बिष्णुपुर में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ सड़कों पर उतरे।
Apr 08, 2025, 5:29 PM IST

कच्चे तेल सस्ता, फिर भी महंगा सिलेंडर: सुप्रिया सुले

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "मैं हैरान हूं कि जब देश में कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं तो हमें इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल की दरें भी घटनी चाहिए। मैं एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की कड़ी निंदा करती हूं। हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से विरोध करेंगे।"
Apr 08, 2025, 4:37 PM IST

हरीश रावत बोले- अन्याय के मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) बैठक के बाद कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "... हमने सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक हालात पर एक प्रस्ताव पारित किया है... बैठक में उन सभी क्षेत्रों पर चर्चा हुई जहां अन्याय हो रहा है..."
Apr 08, 2025, 4:36 PM IST

सचिन पायलट बोले - कांग्रेस का मजबूत आधार गुजरात में

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "यहां कल कांग्रेस का ऐतिहासिक अधिवेशन होने जा रहा है... हमारा प्रस्ताव 'न्यायपथ' के नाम से आएगा... गुजरात ऐसा स्थान है जहां कांग्रेस का आधार हमेशा से मजबूत रहा है। इस अधिवेशन और सीडब्ल्यूसी बैठक के माध्यम से हम वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों से निपटने पर फोकस कर रहे हैं।"
Apr 08, 2025, 2:26 PM IST

राहुल गांधी ने शिक्षकों के मुद्दे पर राष्ट्रपति को लिखा पत्र

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में हजारों योग्य स्कूल शिक्षकों की समस्या पर उनका हस्तक्षेप मांगा है, जिनकी नौकरियां शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को न्यायपालिका द्वारा रद्द किए जाने के बाद चली गई हैं। मैंने उनसे आग्रह किया है कि वे सरकार से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध करें ताकि निष्पक्ष तरीके से चयनित उम्मीदवारों को अपनी नौकरी जारी रखने की अनुमति मिल सके।"
Apr 08, 2025, 2:25 PM IST

जयपुर में दर्दनाक हादसा: नशे में धुत ड्राइवर ने 3 की जान ली

जयपुर में कल एक कार ने कई पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए।एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने कहा, "आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे की हालत में था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई और 6 लोग घायल हुए। घायलों में से 3 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3 का इलाज चल रहा है, उनकी हालत सामान्य है। आरोपी की कार बरामद कर ली गई है। आगे की जांच जारी है। आरोपी मेडिकल उपकरण के व्यवसाय से जुड़ा है और कार उसकी कंपनी की थी।"
Apr 08, 2025, 2:08 PM IST

बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

सरदार पटेल की विचारधारा RSS से अलग थी, बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
Apr 08, 2025, 12:33 PM IST

RSS नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर RJD सांसद मनोज झा का पलटवार

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "इंद्रेश जी एक सांस्कृतिक संगठन में हैं, आरएसएस एक सांस्कृतिक संगठन है। लेकिन वे इतनी ज़हरीली राजनीतिक भाषा बोल रहे हैं। पहले बिल पढ़िए, संविधान की प्रस्तावना पढ़िए। आप एक बहुत बड़े संगठन के बड़े व्यक्ति हैं, तो आइए किसी सार्वजनिक मंच पर बहस करें... आप हमारे संविधान के मूल चरित्र का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं..."
Apr 08, 2025, 12:32 PM IST

10 विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजना अवैध: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा 10 विधेयकों को राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए सुरक्षित रखना अवैध और कानूनन त्रुटिपूर्ण है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल को राज्य विधानसभा की सलाह और सहयोग से कार्य करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु सरकार द्वारा दायर उस याचिका पर फैसला सुना रहा था, जिसमें राज्यपाल आरएन रवि द्वारा विधानसभा से पारित विधेयकों पर स्वीकृति रोकने को चुनौती दी गई थी।
Apr 08, 2025, 12:31 PM IST

अर्थव्यवस्था गलत दिशा में, व्यापार पर असर पड़ेगा' - राजीव शुक्ला

अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ (शुल्क) पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "अर्थव्यवस्था गलत दिशा में जा रही है। हम पहले भी कहते रहे हैं कि अगर इस अर्थव्यवस्था को सही तरीके से नहीं संभाला गया तो भारतीय व्यापार पर इसका भारी असर पड़ेगा और रोजगार के अवसर तेजी से कम हो जाएंगे। अर्थव्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी है।" कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) बैठक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सत्र पर उन्होंने कहा, "इन विषयों पर CWC में चर्चा होगी और संगठन की स्थिति और पार्टी को मजबूत करने के तरीकों पर मंथन किया जाएगा।"
Apr 08, 2025, 12:05 PM IST

राहुल गांधी और सोनिया गांधी अहमदाबाद पहुंचे

राहुल गांधी और सोनिया गांधी अहमदाबाद पहुंचे
Apr 08, 2025, 9:10 AM IST

बुध हुआ मार्गी, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Buddh Hua Margi: बुध हुआ मार्गी, इन राशियों की खुलेगी किस्मत,धन से भर जाएगी तिजोरी
Apr 08, 2025, 9:09 AM IST

कामदा एकादशी आज, जानिए पूजा विधि, महत्व और पारण टाइम

Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी आज, जानिए पूजा विधि, महत्व और पारण टाइम
Apr 08, 2025, 9:09 AM IST

क्या है National All Is Ours Day? जानें सभी सवालों के जवाब

प्रकृति, रिश्तों और जीवन की सुंदरता का जश्न! क्या है National All Is Ours Day? जानें इससे जुड़े सवालों के जवाब
Apr 08, 2025, 9:09 AM IST

अप्रैल में ही दिल्ली-NCR में लू का कहर! जानें कहां बारिश?

Weather News Update: अप्रैल में ही दिल्ली-NCR में लू का कहर! जानें कहां और कब होगी बारिश?
Apr 08, 2025, 9:08 AM IST

Kamda Ekadashi 2025 Vrat Katha: क्या है इसकी कथा?

Kamda Ekadashi 2025 Vrat Katha: चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी क्यों कहलाती है 'कामदा'? क्या है इसकी कथा?
Apr 08, 2025, 9:08 AM IST

Punjab News: जालंधर में BJP नेता के घर बड़ा हमला

जालंधर में BJP नेता के घर बड़ा हमला, ग्रेनेड अटैक की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Apr 08, 2025, 9:07 AM IST

KKR vs LSG: आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?

KKR vs LSG, Pitch Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
Apr 08, 2025, 9:07 AM IST

वडोदरा-मऊ-वडोदरा सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी

Indian Railway: वडोदरा-मऊ-वडोदरा सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें नया शेड्यूल
Apr 08, 2025, 9:07 AM IST

गुजरात में आज से कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन

गुजरात में आज से कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन, राहुल गांधी-सोनिया गांधी अहमदाबाद के लिए रवाना हुए है। आपको बता दें कि 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन गुजरात में हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+