KKR vs LSG, Pitch Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

KKR vs LSG, Pitch Weather: आईपीएल 2025 में मंगलवार, 8 अप्रैल को दोपहर का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से ईडन गार्डन्स में देखने को मिलेगा। मैच भले ही दोनों टीमों के लिए अहम हो लेकिन असली गेम तो पिच और मौसम ही रिपोर्ट तय करेगी।

आईपीएल का ये मुकाबला सिर्फ दो पॉइंट्स का नहीं, बल्कि इमोशंस का क्लैश भी है। कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैदान पर जोरदार टक्कर की पूरी उम्मीद है।

Kolkata Knight Riders

KKR और LSG दोनों ने पिछले मुकाबले जरूर जीते हैं, लेकिन प्रदर्शन अब तक उम्मीदों से कम रहा है। इस वक्त दोनों टीमों के पास टॉप 4 में एंट्री लेने का मौका है- लेकिन उसके लिए खास खिलाड़ियों को फॉर्म में लौटना होगा।

मौसम कैसा रहेगा? KKR vs LSG Weather Report
कोलकाता में मंगलवार दोपहर को आसमान में बादलों की दस्तक होगी। तापमान 34°C तक पहुंचेगा। नमी (Humidity) लगभग 50% रहने की उम्मीद है। यानी खिलाड़ी पसीना जरूर बहाएंगे, लेकिन बारिश की कोई बड़ी टेंशन नहीं है। हां, उमस जरूर गेंदबाजों को परेशान कर सकती है।

ईडन की पिच क्या कहती है? KKR vs LSG Pitch Report
इस सीजन में ईडन गार्डन्स की पिच ने बल्लेबाज़ों को खुलकर रन बनाने का मौका दिया है। पिच में उछाल ठीक-ठाक है और शॉट्स अच्छे से बल्ले पर आ रहे हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है, दूसरी पारी में ओस (Dew) का असर बड़ा हो सकता है, जिससे गेंदबाज़ों को ग्रिप करने में दिक्कत होगी।

मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का रोल अहम हो सकता है, क्योंकि पिच में हल्की टर्न भी देखी गई है। कुल मिलाकर टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले गेंदबाज़ी को चुने, ताकि ओस का फायदा दूसरी पारी में उठाया जा सके।

Take a Poll

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिगवेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हैंगर, आर्यन जुयाल, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+