प्रकृति, रिश्तों और जीवन की सुंदरता का जश्न! क्या है National All Is Ours Day? जानें इससे जुड़े सवालों के जवाब
National All Is Ours Day: सोचिए अगर एक दिन ऐसा हो जब आप अपने चारों तरफ की हर चीज़ को सराहें, शुक्रिया कहें और दूसरों के साथ मिलकर खुशी बांटें-तो वह दिन कुछ खास ही होगा। ठीक ऐसा ही मौका लेकर आता है 'नेशनल ऑल इज आवर्स डे' (#NationalAllIsOursDay)। हर साल 8 अप्रैल को यह दिन लोगों को याद दिलाता है कि हमारे पास जो कुछ भी है-चाहे वो कुदरत की खूबसूरती हो, हमारी छोटी-छोटी खुशियां हों या फिर हमारे रिश्ते-उन सबकी हमें कद्र करनी चाहिए।
इस दिन को मनाने का मकसद केवल खुशी महसूस करना नहीं, बल्कि उसे बांटना भी है। यह दिन हमें सिखाता है कि भले ही हमारी जिंदगी में मुश्किलें हों, लेकिन अगर हम ध्यान से देखें, तो हर दिन कुछ न कुछ अच्छा लेकर आता है। 'ऑल इज़ आवर्स डे' तीन खास नजरियों के जरिए हमें एक पॉजिटिव सोच की ओर ले जाता है-प्रकृति की सराहना, अपनी उपलब्धियों और चीज़ों की कद्र, और दूसरों के साथ बांटने का जज़्बा।

प्रकृति की खूबसूरती को देखें और सराहें
इस दिन को मनाने का पहला तरीका है-हमारे आसपास की प्रकृति और जिंदगी की खूबसूरत चीज़ों पर ध्यान देना। अक्सर हम इतने व्यस्त रहते हैं कि पेड़ों, फूलों, पक्षियों या आसमान की तरफ देखना भी भूल जाते हैं। ऐसे में यह दिन एक मौका देता है कि हम नेचर की तरफ ध्यान दें और उसकी खूबसूरती का आनंद लें। चाहे वो नज़दीकी पार्क हो या कोई नेशनल पार्क, वहां की शांति और सुंदरता हमें सुकून देती है।
ये भी पढ़ें: World Health Day: कौन है वो फेक हार्ट सर्जन? जिसके इलाज से 7 की मौत, 'लंदन से पढ़ा हुआ’ निकला ठग
जो है, उसी में खुशी तलाशें
दूसरा नजरिया यह सिखाता है कि हमें अपनी ज़िंदगी में जो भी चीज़ें मिली हैं, उनका शुक्रगुजार होना चाहिए। भले ही किसी के पास बहुत ज्यादा न हो, लेकिन जो भी है, वो किसी न किसी रूप में एक आशीर्वाद ही है। इस दिन आप अपने पास मौजूद चीज़ों को गिनिए और उनमें खुशी महसूस कीजिए।
बांटना सीखिए, मिलकर चलिए
तीसरी सोच कहती है कि जो कुछ भी हमारे पास है, उसे दूसरों के साथ बांटना चाहिए। जब हम किसी चीज़ को बांटते हैं, तो वह खुशी दोगुनी हो जाती है और मुश्किलें थोड़ी आसान लगने लगती हैं। जीवन की सबसे खूबसूरत चीज़ें वही होती हैं, जिन्हें हम दूसरों के साथ साझा करते हैं।
इस दिन को कैसे मनाएं?
- अपने घर से बाहर निकलें और आसपास की सुंदरता को महसूस करें।
- अपने पास जो कुछ है, उसके लिए दिल से शुक्रिया अदा करें।
- किसी ज़रूरतमंद की मदद करें या कोई चीज़ साझा करें।
- पॉजिटिव सोचें और अच्छा करने की कोशिश करें।
- सोशल मीडिया पर #NationalAllIsOursDay के साथ अपने अनुभव साझा करें।
इस दिन का इतिहास
इस दिन को किसने शुरू किया और कब से मनाया जा रहा है, इसकी जानकारी अब तक साफ नहीं है। लेकिन 'नेशनल डे कैलेंडर' इस पर रिसर्च कर रहा है।
कुछ सामान्य सवाल-जवाब (#NationalAllIsOursDay FAQs)












Click it and Unblock the Notifications