Buddh Hua Margi: बुध हुआ मार्गी, इन राशियों की खुलेगी किस्मत,धन से भर जाएगी तिजोरी
Buddh hua Margi: यदि आपका कारोबार अब तक ठीक से नहीं चल रहा है तो इसका कारण बुध का वक्री होना है, लेकिन जल्द ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है क्योंकि बुध 7 अप्रैल 2025 को सायं 4 बजकर 40 मिनट पर मार्गी होने जा रहा है। बुध 13 मार्च को वक्री हुआ था और अब मार्गी होगा।
बुध की चाल सीधी होते ही व्यापार व्यवसाय फर्राटे भरने लगेगा। अटका हुआ कारोबार चलने लगेगा और नए काम के रास्ते खुलेंगे। बुध वाणी का भी प्रतिनिधित्व करता है।

इसलिए आपकी वाणी के कारण जो लोग आपसे दूर हो गए थे उनसे एक बार फिर आपके संबंध सुधरेंगे और वे आपसे प्रभावित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
बुध के मार्गी होने का राशियों पर प्रभाव (Buddh hua Margi)
- मेष : द्वादश भाव में बुध का मार्गी होना आपके कामकाज तेज करवाएगा। खर्च की कमी होगी और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
- वृषभ : एकादश भाव में बुध के मार्गी होने से अनेक क्षेत्रों में लाभ कमाएंगे। आपके अटके हुए काम तेजी से चल पड़ेंगे।
- मिथुन : करियर, खासतौर पर बिजनेस और स्टार्टअप के लिए समय शुभ शुरू होगा। नए काम प्रारंभ करेंगे।
- कर्क : भाग्य को बल मिलेगा। नए काम शुरू करना चाहते हैं तो समय का लाभ उठाएं। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं।
- सिंह : अष्टम में बुध के आने से थोड़ी मानसिक चिंताएं हो सकती हैं। कारोबार में ठहराव महसूस होगा। लाभ में कमी रहेगी।
शिक्षा और प्रेम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी (Buddh hua Margi)
- कन्या : आपकी कटु वाणी के कारण जो लोग आपसे दूर हो गए थे, वे फिर लौट आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
- तुला : छठे भाव में बुध के मार्गी होने के कारण अटके काम तो होंगे लेकिन शत्रु आपके काम अटकाने का प्रयास करेंगे।
- वृश्चिक : शिक्षा और प्रेम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के कष्ट दूर होंगे। विदेश यात्रा के योग बनने वाले हैं।
- धनु : सुख में वृद्धि होगी। पैसा आएगा, मन प्रसन्न होगा। कारोबार से जुड़े अटके काम चल पड़ेंगे। माता से लाभ होगा।
- मकर : भाई-बहनों की ओर से लाभ मिलेगा। वाणी का शुभ प्रभाव मिलेगा। शेयर, बीमा, रियल एस्टेट में लाभ होगा।
- कुंभ : कारोबार से लाभ अर्जित करेंगे। धन आएगा, आप जिससे भी बात करेंगे वो आपसे प्रभावित हो जाएगा।
- मीन : समय लाभदायक है। आपके शारीरिक कष्ट दूर होंगे और जो चाहेंगे वो होने लगेगा। लाभ का समय है।












Click it and Unblock the Notifications