Punjab News: जालंधर में BJP नेता के घर बड़ा हमला, ग्रेनेड अटैक की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Punjab News: पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मनोरंजन कालिया के घर पर मंगलवार (8 अप्रैल) को एक विस्फोट की खबर सामने आई। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, नेता मनोरंजन कालिया सुरक्षित हैं।
विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

'मैं उस वक्त सो रहा था...'
बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने घटना पर कहा, 'रात करीब 1 बजे धमाका हुआ...मैं उस वक्त सो रहा था और मुझे लगा कि बादल गरज रहे हैं...बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है...इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा...CCTV की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी यहां मौजूद हैं।'
पुलिस कमिश्नर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
जालंधर के पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा, 'रात 1 बजे हमें यहां धमाके की सूचना मिली। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और।"
वहीं जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मनप्रीत सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम सबूतों का विश्लेषण करके रिपोर्ट देगी।
ये भी पढ़ें Kejriwal Punjab: दिल्ली हारने के बाद पंजाब बचाने में यूं जुटे केजरीवाल, इन 5 चुनौतियों से कैसे निपटेगी 'आप'?
बीजेपी अध्यक्ष ने सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं इस घटना पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि, 'सीएम भगवंत मान ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर पंजाब पुलिस की खुफिया टीम तैनात कर दी है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि दिल्ली कांग्रेस की बैठक में क्या हुआ, इसकी खुफिया जानकारी मेरे पास है। जब मनोरंजन कालिया के आवास पर बम फेंका गया, तब यह खुफिया जानकारी कहां थी?'
वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर जा कर मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।
लगातार हो रही है ग्रेनेड हमले की घटनाएं
दरअसल, पंजाब में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले महीने एक यूट्यूबर के घर ग्रेनेड फेंकने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। मुख्य आरोपी अमृतप्रीत सिंह को चुहरवाली गांव के पास एक मुठभेड़ में गोली लगी थी।
ये भी पढ़ें AAP Punjab: BJP के नक्शेकदम पर चलने को मजबूर 'आप', पंजाब में केजरीवाल एंड कंपनी के बदले रवैए के 5 संकेत!












Click it and Unblock the Notifications