Indian Railway: वडोदरा-मऊ-वडोदरा सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें नया शेड्यूल

Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: भारतीय रेलवे यात्रियों को गर्मी से राहत देने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसी क्रम में रेलवे ने 09195/09196 वडोदरा-मऊ-वडोदरा सुपरफास्ट साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के फेरों की संख्या बढ़ा दी है। आइए देखते हैं क्या है नई अपडेट -

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वडोदरा-मऊ-वडोदरा एक्सप्रेस के फेरों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसका संचलन वडोदरा से 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून, 2025 दिन प्रत्येक सोमवार को तथा मऊ से 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17, 24 जून एवं 01 जुलाई, 2025 दिन प्रत्येक मंगलवार को 13 फेरों के लिये किया जाएगा।

trin

उन्होंने बताया कि 09195 वडोदरा-मऊ सुपरफास्ट साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून, 2025 दिन प्रत्येक सोमवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर गोधरा से 20.10 बजे, दाहोद से 21.00 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, दूसरे दिन कोटा से 02.10 बजे, सवाई माधोपुर से 03.20 बजे, गंगापुर सिटी से 04.15 बजे, बयाना से 05.12 बजे, ईदगाह आगरा से 15.30 बजे, टुण्डला से 08.10 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 11.42 बजे, फतेहपुर से 13.20 बजे, प्रयागराज जं. से 15.30 बजे, ज्ञानपुर रोड से 16.52 बजे, बनारस से 18.40 बजे तथा औंड़िहार से 19.17 बजे छूटकर मऊ 20.45 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी समर स्पेशल ट्रेन ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें शेड्यूल
वापसी यात्रा में 09196 मऊ-वडोदरा सुपरफास्ट साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17, 24 जून एवं 01 जुलाई, 2025 दिन प्रत्येक मंगलवार को मऊ से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन औंड़िहार से 00.47 बजेे, बनारस से 01.35 बजे, ज्ञानपुर रोड से 02.27 बजे, प्रयागराज से 03.50 बजे, फतेहपुर से 06.10 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 07.50 बजे, टुण्डला से 09.25 बजे, ईदगाह आगरा से 10.15 बजे, बयाना से 12.22 बजे, गंगापुर सिटी से 14.15 बजे, सवाई माधोपुर से 15.10 बजे, कोटा से 16.25 बजे, रतलाम से 20.05 बजे, दाहोद से 21.13 बजे तथा गोधरा से 22.40 बजे छूटकर तीसरे दिन वडोदरा से 00.45 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: हुबली-बनारस समर स्पेशल ट्रेन इन तारीखों में यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें शेड्यूल
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित 21 कोच लगाये जायेंगे।

05 अप्रैल, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी सिटी को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 17 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त लड़की को चाइल्ड लाइन वाराणसी सिटी को सुपुर्द किया गया। 05 अप्रैल, 2025 को गाड़ी संख्या-12557 सप्तकांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर द्वारा 13 वर्ष की एक लावारिस लड़की को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
05 अप्रैल, 2025 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल औंड़िहार के बल सदस्यों द्वारा गाड़ी संख्या-12562 के औंड़िहार स्टेशन आगमन पर यात्रा कर रही एक महिला यात्री की प्रसव पीड़ा होने पर अटेण्ड कर उक्त महिला को एम्बुलेंस की सहायता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सैदपुर भेजवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+