Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर मेडिकल चेकअप के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए की टीम कोर्ट लेकर पहुंची, जहां पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान एनआईए ने उसकी रिमांड के लिए 20 दिन की कस्टडी की मांग की। जिसके बाद 18 दिन की हिरासत का आदेश सुनाया गया।
इसके बाद आतंकी तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, जहां उसकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड से जुड़े पल-पल के अपेड्टस के लिए बन रहिए वनइंडिया के लाइव ब्लॉग के साथ...
देश दुनिया से जुड़े सभी अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे, पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
Apr 11, 2025, 2:34 AM IST
राणा की 18 दिन की रिमांड मिली
दिल्ली | NIA को 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड मिली। उसे पटियाला हाउस कोर्ट से जल्द ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी मुख्यालय ले जाया जाएगा।
Apr 11, 2025, 12:33 AM IST
कस्टडी पर कोर्ट सुनाएगा अपना फैसला
पटियाला हाउस कोर्ट में एनआईए ने जहां मुंबई हमले के आतंकी तहव्वुर राणा की कस्टडी के लिए 20 दिन की मांग की है तो दूसरी तरफ कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में अब तहव्वुर राणा की NIA कस्टडी पर कोर्ट फैसला सुनाएगा।
Apr 11, 2025, 12:17 AM IST
तहव्वुर राणा की रिमांड पर फैसला सुरक्षित
NIA ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की 20 दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने आदेश रिज़र्व कर दिया है। वीडियो पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर से है, विशेष NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई।
Apr 11, 2025, 12:08 AM IST
20 दिन की रिमांड मांगी
एनआईए ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की 20 दिन की रिमांड मांगी।
Apr 11, 2025, 12:08 AM IST
NIA ने कोर्ट में क्या कहा?
NIA ने आगे बताया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपी नंबर 1 डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले तहव्वुर राणा से पूरे ऑपरेशन पर चर्चा की थी।
संभावित चुनौतियों का अनुमान लगाते हुए हेडली ने राणा को एक ईमेल भेजा जिसमें उसके सामान और संपत्तियों का ब्यौरा था। उसने राणा को साजिश में इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की संलिप्तता के बारे में भी बताया।
Apr 11, 2025, 12:06 AM IST
तहव्वुर राणा की भूमिका की भी जांच करेंगे
NIA ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की पुलिस हिरासत को सही ठहराने के लिए उसके द्वारा भेजे गए ईमेल समेत कई पुख्ता सबूत पेश किए हैं।
एजेंसी ने अदालत को बताया कि भयावह साजिश का पर्दाफाश करने के लिए हिरासत में पूछताछ बहुत जरूरी है। जांचकर्ता घातक आतंकी हमलों को अंजाम देने में राणा की भूमिका की भी जांच करेंगे।
Apr 10, 2025, 11:26 PM IST
NIA मुख्यालय के बाहर भारी सुरक्षा
दिल्ली में NIA मुख्यालय के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था का देखिए नजारा..
Apr 10, 2025, 11:25 PM IST
विशेष NIA कोर्ट में बहस जारी
दिल्ली में NIA मुख्यालय के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया है। NIA ने उसे विशेष NIA कोर्ट में पेश किया है। उसकी हिरासत की कार्रवाई पर बहस चल रही है।
Apr 10, 2025, 10:56 PM IST
एनआईए करेगा रिमांड की मांग
पटियाला हाउस कोर्ट में तहव्वुर राणा की पेशी जारी है, जहां एनआईए उसकी रिमांड की मांग करेगा। इसके बाद आतंकी राणा को तिहाड़ जेल भेजा जाएगा।
Apr 10, 2025, 10:39 PM IST
पटियाला हाउस कोर्ट में तहव्वुर राणा पेश
एयरपोर्ट से भारी सुरक्षा के बीच तहव्वुर राणा को अदालत लेकर NIA की टीम पहुंच गई, जिसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट में उसको पेश किया गया है।
Apr 10, 2025, 10:17 PM IST
एयरपोर्ट से लेकर निकली एनआईए टीम
मुंबई हमले के तहव्वुर राणा को एयरपोर्ट से लेकर NIA की टीम निकली चुकी है। ऐसे में अब पटियाला हाउस कोर्ट में उसकी पेशी होगी, इस दौरान रूट पर सभी रेड लाइट ग्रीन मिलेंगी।
Apr 10, 2025, 8:46 PM IST
तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार शाम को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उसके अमेरिका से सफल प्रत्यर्पण के बाद आईजीआईए, नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद की गई।
Apr 10, 2025, 8:29 PM IST
तहव्वुर राणा ऑफिशियली अरेस्ट
एएनआई ने आतंकी राणा को ऑफिशियली अरेस्ट कर लिया है। मेडिकल के बाद थोड़ी देर में एयरपोर्ट से उसे लेकर NIA टीम निकलेगी।
Apr 10, 2025, 8:26 PM IST
एयरपोर्ट पर तहव्वुर राणा का मेडिकल चेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी तहव्वुर राणा का मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पालम एयरपोर्ट के अंदर ही डॉक्टरों की टीम उसका मेडिकल चेकअप कर रही है। जो कि लीगल प्रोसेस का हिस्सा है।
Apr 10, 2025, 8:05 PM IST
तहव्वुर राणा को कड़ी सजा मिलेगी-एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, "देश पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से अभिनंदन करता हूं। करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा हुई थी। उसके अनुसार अमेरिका ने भारत देश के सबसे बड़े अपराधी को हस्तांतरीत किया। इसके लिए मैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का भी अभिनंदन करता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमले के लिए जिम्मेदार तहव्वुर राणा को कड़ी सजा मिलेगी।"
Apr 10, 2025, 8:04 PM IST
तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व वकील पहुंचे कोर्ट
दिल्ली लीगल सर्विसेज के वकील पीयूष सचदेवा 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे हैं।
Apr 10, 2025, 8:03 PM IST
पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे नरेंद्र मान
26/11 मुंबई हमलों का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गुरुवार को भारत पहुंचा। वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और एनआईए के विशेष लोक अभियोजक अधिवक्ता नरेंद्र मान को राणा को अदालत में पेश किए जाने से पहले राष्ट्रीय राजधानी की पटियाला हाउस अदालत पहुंचते देखा गया।
Apr 10, 2025, 7:09 PM IST
पालम एयरपोर्ट पर तहव्वुर राणा एनआईए की कस्टडी में
26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर कस्टडी में लिया गया है। उसे एयरपोर्ट से सीधा पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा।
Apr 10, 2025, 6:37 PM IST
अमेरिका से भारत लाया गया तहव्वुर राणा
26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। अमेरिका से उसे ला रहा स्पेशल प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से तहव्वुर राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए कार्यालय ले जाया जाएगा।
Apr 10, 2025, 6:26 PM IST
आतंकी तहव्वुर राणा का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड
आतंकी तहव्वुर राणा का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड
Apr 10, 2025, 5:16 PM IST
पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेगा तहव्वुर राणा को ला रहा विमान
पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेगा तहव्वुर राणा को ला रहा विमान
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर, 'छोटू चायवाला' के नाम से मशहूर चाय विक्रेता और हमले के चश्मदीद गवाह मोहम्मद तौफीक ने कहा,
"मैंने ऐसा नज़ारा न तो फिल्मों में देखा था और न ही टीवी पर... मैंने अपनी ही कद-काठी के एक आदमी को बैग और बंदूक के साथ मेरी ओर आते देखा। उसने मुझे गाली दी और मुझ पर बंदूक तान दी। तभी मुझे समझ आया कि वह आदमी आतंकवादी है। मैंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और अपने घर भी फोन किया... मैं मुस्लिम हूं, वह (राणा) भी मुस्लिम है... किसी को किसी की जान लेने का हक नहीं है... हमने पाकिस्तान का कुछ नहीं बिगाड़ा... अगर आप आतंकियों को पनाह दोगे तो भुगतना पड़ेगा। वही आज वहां हो रहा है। वहां धमाके हो रहे हैं। वे आतंकियों और डॉन को शरण दे रहे हैं..."
Apr 10, 2025, 3:32 PM IST
तहव्वुर राणा को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया
तहव्वुर राणा को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया
Apr 10, 2025, 2:12 PM IST
इजरायल ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का स्वागत किया
बई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत डैनियल कार्मोन ने कहा, "... यह जानकर कि भारत और मुंबईवासियों के लिए वह आतंकी हमला कितना भयावह था, यह एक शानदार विकास है... इजरायल हमेशा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रहा है।"
Apr 10, 2025, 2:06 PM IST
26/11: लियोपोल्ड कैफ़े के दृश्य
लियोपोल्ड कैफ़े से दृश्य, जो 26/11 आतंकी हमलों में निशाना बनाए गए स्थानों में से एक था, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी। आज 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है।
Apr 10, 2025, 1:29 PM IST
तहव्वुर राणा की वापसी एनआईए की बड़ी उपलब्धि: हेमंत बावधनकर
26/11 मुंबई आतंकी हमलों से मुकाबला करने वाली टीम के सदस्य रहे सेवानिवृत्त मुंबई पुलिस अधिकारी हेमंत बावधनकर ने कहा, "26/11 हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को वापस लाना एनआईए के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमें उम्मीद है कि उसे फांसी की सजा दी जाएगी। इससे दुनिया को एक मजबूत संदेश जाएगा कि भारत पर बुरी नजर डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"
Apr 10, 2025, 12:28 PM IST
तहव्वुर राणा को जल्द फांसी दी जाए: एकनाथ ओंबले
26/11 आतंकी हमले के दौरान मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और अशोक चक्र पुरस्कार से सम्मानित तुकाराम ओंबले ने आतंकवादी अजमल कसाब की राइफल पकड़कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की थी, लेकिन इस बहादुरी के दौरान वह गोलियों का शिकार हो गए थे। आज जब 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है, तुकाराम ओंबले के भाई एकनाथ ओंबले ने कहा,
".कई निर्दोष लोगों और पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। वह रात बहुत दर्दनाक थी। तहव्वुर राणा डेविड हेडली का करीबी साथी था, जो हमले का मास्टरमाइंड था - इन सभी को पहले ही फांसी हो जानी चाहिए थी... लेकिन आज देश के लिए एक बड़ा दिन है। मेरी सरकार से अपील है कि उसे (तहव्वुर राणा को) जल्द से जल्द फांसी दी जाए... उसे ऐसी सख्त सजा दी जाए कि पाकिस्तान में जो लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, वे सौ बार सोचें।
Apr 10, 2025, 12:04 PM IST
जेएलएन मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद
जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2, जो एनआईए मुख्यालय के सामने है, बंद कर दिया गया है।
READ MORE
9:33 AM, 10 Apr
'मैंने जो किया, कोई अन्य राष्ट्रपति नहीं करता'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ दरों को 125% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि 'मैंने जो किया, कोई अन्य राष्ट्रपति नहीं करता।'
26/11 Mumbai Attack: अब तक कितनों को मिली सजा? कौन भारत लाया गया? कौन पाकिस्तान में खुला घूम रहा है?
9:38 AM, 10 Apr
खालसा साजना दिवस...
खालसा साजना दिवस के अवसर पर 1,942 भारतीय तीर्थयात्री आज 10 दिनों की पाकिस्तान यात्रा पर जाएंगे।
9:43 AM, 10 Apr
एडवोकेट नरेंद्र मान को नियुक्त किया
भारत सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले की सुनवाई के लिए एडवोकेट नरेंद्र मान को नियुक्त किया है।
11:40 AM, 10 Apr
पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह बोले- "देश के लिए बड़ा दिन"
26/11 आतंकी हमले के दौरान ऑपरेशन में शामिल रहे और अब बीजेपी नेता बने पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह ने कहा,
"यह देश के लिए एक बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी, अमेरिकी राष्ट्रपति और इस प्रत्यर्पण प्रक्रिया में शामिल सभी एजेंसियों का धन्यवाद करता हूं। जब उसे फांसी दी जाएगी, तो यह न सिर्फ आतंकवाद पर बल्कि पाकिस्तान पर भी करारा तमाचा होगा...
वे (आतंकी) अच्छी तरह से प्रशिक्षित थे, इसीलिए मरीन कमांडो ताज होटल में प्रवेश नहीं कर सके... मैंने दो आतंकियों को मार गिराया और ताज होटल से 627 लोगों को सुरक्षित निकाला...
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए, जबकि 5 अन्य कमांडो घायल होकर अस्पताल भेजे गए...
पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहे थे। हालांकि, लाइव कवरेज पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों को आतंकियों का मार्गदर्शन करने में मदद कर रही थी।"
11:43 AM, 10 Apr
महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा
26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के अमेरिका से प्रत्यर्पण पर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा, "राणा को जल्द से जल्द भारत लाकर फांसी दी जानी चाहिए। जिसने मुंबई पर हमला किया और इतनी सारी जानें लीं, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। बीजेपी को आगामी चुनावों में वोट के लिए राणा के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए... अगर वे दाऊद इब्राहिम को भी भारत ला पाते, तो यह बीजेपी के लिए और भी बड़ी उपलब्धि होती।"
11:46 AM, 10 Apr
तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण बड़ी उपलब्धि: मजीद मेमन
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर वरिष्ठ अधिवक्ता और एनसीपी-एससीपी नेता मजीद मेमन ने कहा, "तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण निश्चित रूप से भारत सरकार के लिए एक उपलब्धि है। अमेरिका ने इसमें काफी समय ले लिया। इसे पहले ही पूरा कर लिया जाना चाहिए था। हमें इस बात का जश्न मनाना चाहिए कि अब इस मामले में न्याय कर सकेंगे। यह मामला पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार निष्पक्ष सुनवाई हो... मुझे पूरा विश्वास है कि यदि कानूनी तरीके से जांच और निष्पक्ष ट्रायल किया गया तो जांच एजेंसी अच्छा काम करेगी..."
12:04 PM, 10 Apr
जेएलएन मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद
जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2, जो एनआईए मुख्यालय के सामने है, बंद कर दिया गया है।
12:28 PM, 10 Apr
तहव्वुर राणा को जल्द फांसी दी जाए: एकनाथ ओंबले
26/11 आतंकी हमले के दौरान मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और अशोक चक्र पुरस्कार से सम्मानित तुकाराम ओंबले ने आतंकवादी अजमल कसाब की राइफल पकड़कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की थी, लेकिन इस बहादुरी के दौरान वह गोलियों का शिकार हो गए थे। आज जब 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है, तुकाराम ओंबले के भाई एकनाथ ओंबले ने कहा,
".कई निर्दोष लोगों और पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। वह रात बहुत दर्दनाक थी। तहव्वुर राणा डेविड हेडली का करीबी साथी था, जो हमले का मास्टरमाइंड था - इन सभी को पहले ही फांसी हो जानी चाहिए थी... लेकिन आज देश के लिए एक बड़ा दिन है। मेरी सरकार से अपील है कि उसे (तहव्वुर राणा को) जल्द से जल्द फांसी दी जाए... उसे ऐसी सख्त सजा दी जाए कि पाकिस्तान में जो लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, वे सौ बार सोचें।
1:29 PM, 10 Apr
तहव्वुर राणा की वापसी एनआईए की बड़ी उपलब्धि: हेमंत बावधनकर
26/11 मुंबई आतंकी हमलों से मुकाबला करने वाली टीम के सदस्य रहे सेवानिवृत्त मुंबई पुलिस अधिकारी हेमंत बावधनकर ने कहा, "26/11 हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को वापस लाना एनआईए के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमें उम्मीद है कि उसे फांसी की सजा दी जाएगी। इससे दुनिया को एक मजबूत संदेश जाएगा कि भारत पर बुरी नजर डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"
2:06 PM, 10 Apr
26/11: लियोपोल्ड कैफ़े के दृश्य
लियोपोल्ड कैफ़े से दृश्य, जो 26/11 आतंकी हमलों में निशाना बनाए गए स्थानों में से एक था, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी। आज 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है।
2:12 PM, 10 Apr
इजरायल ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का स्वागत किया
बई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत डैनियल कार्मोन ने कहा, "... यह जानकर कि भारत और मुंबईवासियों के लिए वह आतंकी हमला कितना भयावह था, यह एक शानदार विकास है... इजरायल हमेशा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रहा है।"
3:32 PM, 10 Apr
तहव्वुर राणा को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया
तहव्वुर राणा को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया
4:44 PM, 10 Apr
26/11 के चश्मदीद 'छोटू चायवाला' का छलका दर्द
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर, 'छोटू चायवाला' के नाम से मशहूर चाय विक्रेता और हमले के चश्मदीद गवाह मोहम्मद तौफीक ने कहा,
"मैंने ऐसा नज़ारा न तो फिल्मों में देखा था और न ही टीवी पर... मैंने अपनी ही कद-काठी के एक आदमी को बैग और बंदूक के साथ मेरी ओर आते देखा। उसने मुझे गाली दी और मुझ पर बंदूक तान दी। तभी मुझे समझ आया कि वह आदमी आतंकवादी है। मैंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और अपने घर भी फोन किया... मैं मुस्लिम हूं, वह (राणा) भी मुस्लिम है... किसी को किसी की जान लेने का हक नहीं है... हमने पाकिस्तान का कुछ नहीं बिगाड़ा... अगर आप आतंकियों को पनाह दोगे तो भुगतना पड़ेगा। वही आज वहां हो रहा है। वहां धमाके हो रहे हैं। वे आतंकियों और डॉन को शरण दे रहे हैं..."
Tahawwur Rana Extradition: तिहाड़ या अब 'कसाब वाली' अंडा सेल बनेगी राणा का ठिकाना? संजय दत्त से जुड़े तार!
5:16 PM, 10 Apr
पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेगा तहव्वुर राणा को ला रहा विमान
पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेगा तहव्वुर राणा को ला रहा विमान
6:26 PM, 10 Apr
आतंकी तहव्वुर राणा का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड
आतंकी तहव्वुर राणा का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड
6:37 PM, 10 Apr
अमेरिका से भारत लाया गया तहव्वुर राणा
26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। अमेरिका से उसे ला रहा स्पेशल प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से तहव्वुर राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए कार्यालय ले जाया जाएगा।
7:09 PM, 10 Apr
पालम एयरपोर्ट पर तहव्वुर राणा एनआईए की कस्टडी में
26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर कस्टडी में लिया गया है। उसे एयरपोर्ट से सीधा पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा।
8:03 PM, 10 Apr
पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे नरेंद्र मान
26/11 मुंबई हमलों का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गुरुवार को भारत पहुंचा। वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और एनआईए के विशेष लोक अभियोजक अधिवक्ता नरेंद्र मान को राणा को अदालत में पेश किए जाने से पहले राष्ट्रीय राजधानी की पटियाला हाउस अदालत पहुंचते देखा गया।
8:04 PM, 10 Apr
तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व वकील पहुंचे कोर्ट
दिल्ली लीगल सर्विसेज के वकील पीयूष सचदेवा 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे हैं।