Guru Gochar 2025: गुरु का नक्षत्र परिवर्तन आज, इन छह राशियों की खुलेगी किस्मत
Guru Gochar 2025: सबसे शुभ ग्रहों में गिना जाने वाला बृहस्पति 10 अप्रैल 2025 को सायं 7 बजकर 51 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र को छोड़कर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। बृहस्पति लगभग दो महीने एक नक्षत्र में भ्रमण करता है। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी ग्रह मंगल है।
मंगल के नक्षत्र में बृहस्पति का गोचर होने से कुछ राशियों की शुभता में कमी आएगी जबकि कुछ राशियों की किस्मत खुलने वाली है। बृहस्पति 14 जून तक इसी नक्षत्र में विभिन्न चरणों में भ्रमण करेगा।

छह राशियों पर शुभ प्रभाव (Guru Gochar 2025)
बृहस्पति के मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करने से बृहस्पति, मंगल और बुध की राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। बृहस्पति की राशियां धनु-मीन, मंगल की राशियां मेष-वृश्चिक और बुध की राशियां मिथुन-कन्या, इन छह राशियों की किस्मत खुलने वाली है।
सात्विकता और धार्मिकता में वृद्धि होगी
बृहस्पति आपको कर्म में सफलता दिलाएगा। सात्विकता और धार्मिकता में वृद्धि होगी। संत समागम होगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आर्थिक प्रगति प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सत्कर्मों का शुभ फल मिलने वाला है।
इसके साथ ही लंबे समय से जो काम अटके हुए थे वे मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में बृहस्पति के जाने से ही बनने लगेंगे। काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। जिन लोगों के जमीन, भवन से जुड़े काम अटके हुए हैं उनके काम पूरे होंगे। स्वयं का मकान बनाने के योग भी बनेंगे।
छह राशियों पर विपरीत प्रभाव (Guru Gochar 2025)
मंगल के नक्षत्र में बृहस्पति के प्रवेश करने से अन्य छह राशियां वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, मकर और कुंभ पर थोड़ा विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आपके जो काम अटके हुए हैं वे अभी और लंबे खिंच सकते हैं। इस गोचर के दौरान नए काम प्रारंभ करना थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आर्थिक संकट बढ़ सकता है। इसके साथ ही मन में सात्विक विचार कम आएंगे। गलत लोगों से संगत हो सकती है और उसका नुकसान भी आपको उठाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में दंपतियों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
क्या उपाय करें
बृहस्पति के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर के दौरान सभी राशि के जातक नियमित रूप से गुरु गीता का पाठ करें। श्रीमद्भगवद्गीता के बारहवें अध्याय का पाठ करें। सूर्य को जल चढ़ाएं। पीपल के पेड़ में हल्दी का वाला दूध जड़ में चढ़ाएं। इससे बृहस्पति को बल मिलेगा।
बृहस्पति का नक्षत्र गोचर (Guru Gochar 2025)
- मृगशिरा प्रथम चरण : 10 अप्रैल सायं 7:51 से
- मृगशिरा द्वितीय चरण : 28 अप्रैल सायं 6:58 से
- मृगशिरा तृतीय चरण : 14 मई रात्रि 11:20 से
- मृगशिरा चतुर्थ चरण : 30 मई प्रात: 5:26 से












Click it and Unblock the Notifications